खरसिया
ब्रेकिंग न्यूज़ — बायग चौक, चपले

गिरीश राठिया।खरसिया थाना क्षेत्र के एन एच 49 बायग चौक चपले में आज एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते बच गया। तेज रफ्तार में जा रहे ट्रेलर ने एक मोटरसाइकिल चालक को अपनी चपेट में ले लिया और खड़ी डाला बाडी ट्रक से टक्कर मार दिया,जिसकी तस्वीरें इतनी भयावह हैं कि देखने वाला हर कोई “ओएमजी!” कह उठे।
हादसे की गंभीरता का अंदाज़ा तस्वीरों से लगाया जा सकता है, लेकिन चमत्कारिक रूप से मोटरसाइकिल सवार को खरोंच तक नहीं आई है, ऐसी जानकारी सामने आई है। स्थानीय लोगों ने इसे ईश्वर की कृपा बताया, जबकि घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
फिलहाल आगे की जानकारी जुटाई जा रही है।




