खरसियाछत्तीसगढ़

रोहित तीसरी बार बने सचिव संघ के अध्यक्ष, मुकेश बने सचिव

खरसिया। ग्राम पंचायत सचिव संघ का चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुआ। वहीं रोहित पटेल लगातार तीसरे वर्ष सचिव संघ के अध्यक्ष चुने गए।

जिला निकाय के निर्देशानुसार निर्वाचन अधिकारी गोपाल सिंह ठाकुर एवं अशोक चौहान के द्वारा ग्राम पंचायत सचिवों का चुनाव जनपद सभाकक्ष में संपन्न करवाया गया। जिसमं रोहित पटेल सचिव संघ के अध्यक्ष चुने गए। वहीं जागरदास महंत एवं राखी खूंटे उपाध्यक्ष चुने गए। सचिव पद के लिए मुकेश गवेल एवं रवि जायसवाल को चुना गया। वहीं मिलनसार एवं अनुभवी सचिव शौकीदास महंत कोषाध्यक्ष चुने गए। सह कोषाध्यक्ष माधुरी वैष्णव बनीं। सुरेंद्र साहू एवं विजय चौधरी मीडिया प्रभारी चुने गए। वहीं संयोजक माधव प्रसाद डनसेना, लक्ष्मण पटेल एवं रामप्रसाद डनसेना बने। संरक्षक के रूप में बसंत कुमार भारद्वाज, रामाधार डनसेना एवं बाबूलाल राठिया तथा प्रवक्ता के रूप में देवकुमार पांडेय एवं बीना सिदार को चुना गया। वहीं जनपद अध्यक्ष महेत्तरराम उरांव ने सभी पदाधिकारी सचिवों का सम्मान किया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!