
रायगढ़ । रेल परियोजना कोरबा से धरमजयगढ़ रेल लाईन निर्माण के लिए अनुविभाग धरमजयगढ़ के ग्राम बायसी कालोनी की निजी भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही भारतीय रेल अधिनियम 1989 (संशोधित)के अनुसार धारा 20 (ए)की जा रही है। इस संदर्भ में जिन कृषकों द्वारा आपत्ति प्रस्तुत किया गया है अथवा आपत्ति प्रस्तुत किया जाना है, जिसके लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व धरमजयगढ़,रायगढ़ में 9 मार्च 2022 समय पूर्वान्ह 11 बजे से कार्यालयीन समय तक सुनवाई हेतु प्रभावित गांव-अनुविभाग धरमजयगढ़ के ग्राम बायसी कालोनी पर किया जाएगा।
यदि किसी हितबद्ध कृषक को किसी प्रकार से जानकारी प्राप्त करना हो तो वह स्वयं सुनवाई में भाग ले सकता है।




