खरसिया
ग्राम रोजगार सहायक भर्ती हेतु 16 फरवरी तक दावा-आपत्ति आमंत्रित

ग्राम रोजगार सहायक भर्ती हेतु 16 फरवरी तक दावा-आपत्ति आमंत्रित
रायगढ़, 8 फरवरी2021/ महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनान्तर्गत ग्राम रोजगार सहायक की भर्ती हेतु आवेदन मंगाये गये थे। प्राप्त आवेदनों के चयन समिति द्वारा जांच उपरांत पात्र-अपात्र की सूची तैयार की गई है। उक्त सूची के संबंध में किसी भी अभ्यर्थी को कोई आपत्ति हो तो वे 16 फरवरी 2021 सुबह 11 बजे से शाम 05 बजे तक कार्यालय जनपद पंचायत खरसिया में दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित तिथि के पश्चात किसी भी प्रकार का दावा मान्य नहीं किया जायेगा….




