खरसिया

13 और 12 मत कांग्रेस के खाते में जीत

नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष ने 13 तो उपाध्यक्ष 12 वोट से कांग्रेस के खाते में दर्ज की जीत

अध्यक्ष पद पर राधा सुनील शर्मा उपाध्यक्ष पद पर राजेश सहिस ने जीत हासिल की

खरसिया विधायक, कैबिनेट मंत्री उमेश पटेल की मजबूत रणनीति

खरसिया नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस का परचम लहराया,

06 जनवरी को खरसिया नगर पालिका के नव निर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह दीनदयाल उपाध्याय सभागार में शांति पूर्ण संपन्न। सभी निर्वाचित पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ गिरीश रामटेके अनुविभागिय अधिकारी राजस्व खरसिया ने दिलाए

किसी ने पढ़ा तो किसी ने पढाया ,किसी ने शपथ के औपचारिकता निभाया।

अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू की गई।

कांग्रेस ने अध्यक्ष पद के लिए राधा सुनील शर्मा एवं उपाध्यक्ष पद के लिए राजेश सहिस को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया।

वहीं भारतीय जनता पार्टी ने पार्षदो के संख्या कम होने के उपरांत भी अध्यक्ष पद के लिए ममता सोनू अग्रवाल एवं उपाध्यक्ष पद के लिए राधेश्याम राठौर को प्रत्याशी बनाया था। अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में कांग्रेस की राधा सुनील शर्मा को कांग्रेस के साथ रिया रितेश श्रीवास्तव को मिलाकर कुल 13 वोट मिले और वो विजयी घोषित की गयी, विपक्षी भाजपा की ममता सोनू अग्रवाल को केवल भाजपा के निर्वाचित पांच वोट मिले, उपाध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस के राजेश सहिस को12 वोट मिल सके उन्हें विजयी घोषित किया गया चर्चा में अध्यक्ष के लिए 13वोट वहीं उपाध्यक्ष के लिए 12…

जमकर हो रहा था लोगों में कानाफूसी सी एम ओ का भाजपा पार्षद के…

वहीं बीजेपी के उपाध्यक्ष प्रत्याशी राधे राठोर को भाजपा के 5 वोट के अलावा 1 एक अन्य का वोट मिलाकर कुल 06 वोट मिले।

अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर काफी गहमागहमी का माहौल रहा लेकिन कम पार्षदों के चलते भाजपा की उम्मीदें पहले से ही नाउम्मीद बनी हुई थी।रही सही कसर रिया रितेश श्रीवास्तव ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान का ऐलान करके पूरी कर दी।

इसके पूर्व कांग्रेस के सभी पार्षदों ने नंदेली में शांति बगिया में

शहीद नंदकुमार पटेल, शहीद दिनेश पटेल के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनसे आशीर्वाद ग्रहण किया।

कांग्रेस की इस शानदार जीत पर कांग्रेसी खेमे में जमकर खुशियां मनाई गई जय जय नंदू के गगनभेदी नारे… आतिशबाजी की गई और

मिठाइयां खिलाकर एक दूसरे को बधाईयां देते हुए कांग्रेसी समर्थक दिखाई दिए।

कांटो भरा ताज रहेगा राधासुनील शर्मा के सर पांच वर्ष कड़ी संघर्ष पूर्ण रहेगा पूर्व के पदाधिकारियों द्वारा छोड़े आधे अधूरे कार्यों को पूर्ण कराने …धर्म नगरी के मान प्रतिष्ठित को बनाएं रखना… राज्य सरकार शासन सत्ता कांग्रेस के होने से नगर के विकास में काफी उम्मीदों पालकर कांग्रेस के पार्षदों को विजय श्री दिया है …खरसिया की जनता विकास के नाम पर वोट किया … अपने पार्टी के पार्षदो को संतुष्ट कर रखना… अधिकारी कर्मचारी के अड़ियल रवैया पर बेहतर तालमेल बैठाने…भ्रष्टाचार के जिम्मेदार , ठेकेदारो को सलाखों … लोगों की उम्मीदो पर कितने खरा उतरते है…

AD

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!