केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने की जवान राकेश्वर सिंह से फोन पर बात, गुरुवार शाम को ही रिहा हुआ था जवान

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने की जवान राकेश्वर सिंह से फोन पर बात, गुरुवार शाम को ही रिहा हुआ था जवान

गुरुवार शाम को सीआरपीएफ जवान राकेश्वर सिंह मन्हास की रिहाई के बाद पूरे देश में खुशी की लहर है। कोबरा कमांडो सिंह को नक्सलियों ने बीते शनिवार बीजापुर-सुकमा हमले के बाद अगवा कर लिया था। इसके बाद बुधवार को नक्सलियों ने स्थानीय पत्रकारों को इस जवान के उनके कब्जे में होने की बात स्वीकार की थी।

इसके बाद कई दौर की बातचीतों के बाद जवान को रिहा कर दिया गया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने फोन पर राकेश्वर सिंह मन्हास से बात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी है। फिलहाल राकेश्वर सिंह चिकत्सकीय निगरानी में हैं।
बीजापुर हमले के दौरान नक्सलियों द्वारा अगवा किए गए कोबरा जवान को छोड़े जाने से उनके परिवार में खुशी का माहौल है।
उनकी पत्नी मीनू मन्हास ने बताया, "मैं भगवान का, केंद्र और छत्तीसगढ़ सरकार का, मीडिया और सेना का धन्यवाद करती हूं। आज मेरी जिन्दगी में सबसे खुशी का दिन है।" pic.twitter.com/IC3OlyqKkr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 8, 2021
राकेश्वर सिंह की रिहाई के बाद उनके परिवार में खुशी का माहौल है। उनकी पत्नी मीनू मन्हास ने मीडिया से कहा है कि “
मैं भगवान का, केंद्र और छत्तीसगढ़ सरकार का, मीडिया और सेना का धन्यवाद करती हूं। आज मेरी जिन्दगी में सबसे खुशी का दिन है।”
वहीं,
हम बहुत ज्यादा खुश हैं। जो हमारे बेटे को छोड़ रहे हैं उनका भी धन्यवाद करती हूं। भगवान का भी धन्यवाद करती हूं। जब सरकार की बात हो रही थी तो मुझे थोड़ा भरोसा तो था परन्तु विश्वास नहीं हो रहा था: राकेश्वर सिंह मन्हास की मां कुंती देवी pic.twitter.com/osmh6TlvDl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 8, 2021
जवान की मां कुंती देवी ने भी खुशी जाहिर करते हुए इस बारे में मीडिया में बयान दिया है कि-
हम बहुत ज्यादा खुश हैं। जो हमारे बेटे को छोड़ रहे हैं उनका भी धन्यवाद करती हूं। भगवान का भी धन्यवाद करती हूं। जब सरकार की बात हो रही थी तो मुझे थोड़ा भरोसा तो था परन्तु विश्वास नहीं हो रहा था।




