छत्तीसगढ़

नगर निगम को 10 करोड की बड़ी सौगात… महापौर श्रीमती काटजू ने मुख्यमंत्री के समक्ष की थी मांग

रायगढ़। मुख्यमंत्री के शहर आगमन पर मेयर श्रीमती शांति काटजू ने सड़क नाली एवं अन्य विकास कार्यों के लिए राशि की मांग की थी, जिस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगर निगम क्षेत्र के विकास के लिए दस करोड़ रुपए देने की घोषणा की।

भेंट मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार को शहर पहुंचे थे। इस दौरान शुक्रवार को मेयर श्रीमती जानकी काटजू, एमआईसी सदस्य विकास ठेठवार, कांग्रेस नेता अमृत काटजू,शाखा यादव, संजय देवांगन, श्याम लाल साहू, श्रीमती रुकमणी साहू, दिगंबर लाल, एल्डरमैन वसीम खान ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

इस दौरान महापौर श्रीमती जानकी काटजू ने सड़क, नाली व पेयजल व्यवस्था सहित शहर के विकास के लिए राशि की मांग की। इस पर नगर निगम क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दस करोड़ रुपए देने की घोषणा की। इस घोषणा से शहरवासियों में खुशी की लहर है। मेयर श्रीमती काटजू ने कहा कि प्रदेश सरकार नगर निगम क्षेत्र के विकास के लिए सतत प्रयासरत है और शहर सरकार भी सकारात्मक रूप से शहर के विकास के लिए कार्य कर रही है। दस करोड़ रुपए मिलने से निश्चित तौर पर शहर के आवश्यकतानुसार निर्माण कार्य कराए जाएंगे।

इस मौके पर मेयर श्रीमती काटजू ने मुख्यमंत्री बघेल को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इससे पूर्व गुरुवार को शहर में आयोजित मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रोड शो के दौरान मेयर श्रीमती जानकी काटजू, कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं पार्षदगणों द्वारा हेमूकालानी चौक के पास पुष्पगुच्छ भेंट कर माननीय मुख्यमंत्री का श्री बघेल का स्वागत किया। इसपर मेयर श्रीमती काटजू ने माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं शहर विधायक श्री प्रकाश नायक को धन्यवाद ज्ञापित किया है

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!