छत्तीसगढ़रायगढ़

रायगढ़ के डॉ योगेन्द्र चौबे ने राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका, निर्णायक मण्डल में रहे शामिल, बढ़ाया जिले का मान…

डॉ योगेन्द्र चौबे शिक्षा दीक्षा रायगढ़ में ही हुई है। जीवन के शुरूवात से ही योगेन्द्र की रूचि नाटक व गायन के क्षेत्र में रही है। देश के सर्वाच्च नाट्य संस्थान राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय नई दिल्ली से परिकल्पना व निर्देशन में विशेषज्ञता प्राप्त योगेन्द्र चौबे इदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय पीएचडी कर इसी विश्वविद्यालय में अधिष्ठाता के पद पर कार्यरत है। कई राष्ट्रीय स्तर के मंच पर नाटकों में अभिनय व निर्देशन कर डॉ योगेन्द्र चौबे ने रायगढ़ जिले का नाम रोशन किया है। वहीं दूरदर्शन के लिए निर्मित टेलीफिल्म धरती अब ाी घूम रही है कि लिए कला निर्देशन किया है, इसके अलावा श्री चौबे द्वारा निर्देशित फीचर फिल्म गांजे की कली देश के महत्वपूर्ण फिल्म समारोहों में प्रदर्शित की जा चुकी है और पुरस्कृत भी हुई है। वर्तमान में श्री चौबे इदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में अधिष्ठाता के साथ ही सस्ंकृति मंत्रालय भारत सरकार की एक्सपर्ट कमेटी के सदस्य तथा संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली के एडवायजरी कमेटी के सदस्य हैं।

लोक में राम
राष्ट्रीय रामयण महोत्सव में जूरी के सदस्य रहे डॉ योगेन्द्र चौबे ने भगवान श्री राम को लेकर अपनी एक अदभूत प्रस्तुती भी तैयार की है। छत्तीसगढ़ के लोक जीवन मेें श्री राम को रेखांकित करते हुए लोक में राम की प्रस्तुती भी दी है जो काफी चर्चित रही। इसमें लोग प्रभू श्री राम से अपनत्व को आसानी से जोड़ पाये। विदित हो कि डॉ चौबे बतौर निर्देशक व अभिनेता के रूप में देश भर में किये विभिन्न नाटको में बाबा पाखण्डी, पाहटिया, मधुशाला, लुकवा का शहनामा, गधों का मेला, सर्जिकल स्ट्राइक, ग्लोबल राजा,रानी दाई डभरा के , स्मरण मुक्तिबोध विशेष तौर पर चर्चित रहे।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!