खरसिया

अध्यक्ष हेमन्त कुमार पटेल को जन्मदिन पर शुभकामनाओं की वर्षा

खरसिया। अखिल भारतीय अघरिया समाज इकाई खरसिया के अध्यक्ष हेमन्त कुमार पटेल का जन्मदिन स्वजातीय बंधुओं के लिए हर्ष और उल्लास का अवसर,स्वजातीय बंधुओं एवं शुभचिंतकों ने उनके उज्जवल भविष्य और दीर्घायु की कामना करते हुए हृदय से शुभकामनाएं दीं।

शिक्षक हेमन्त कुमार पटेल अखिल भारतीय अघरिया समाज इकाई खरसिया के प्रति अपने समर्पण,नेतृत्व क्षमता और सामाजिक कार्यों के लिए जाने जाते हैं।

उनके कुशल मार्गदर्शन में अखिल भारतीय अघरिया समाज इकाई निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रहा है। सामाजिक पदाधिकारियों ने क्षेत्र के विकास में उनके योगदान को लेकर सभी ने उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

इस शुभ अवसर पर कोषाध्यक्ष शोभेन्द्र पटेल ने कहा, “हेमन्त कुमार पटेल समाज के अभिभावक की तरह हैं,जो हर परिस्थिति में सभी को साथ लेकर चलते हैं। उनका नेतृत्व हमें गर्व की अनुभूति कराता है।”

खरसिया क्षेत्र के स्वजातीय बंधुओं और गणमान्य नागरिकों ने भी उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं। समाजजनों ने उनके स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और दीर्घायु की मंगलकामना की।

अखिल भारतीय अघरिया समाज इकाई खरसिया के सचिव सह मिडिया प्रभारी नरेन्द्र पटेल बताया कि अध्यक्ष हेमन्त कुमार पटेल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा,

“आप सभी का प्रेम और सहयोग मेरी सबसे बड़ी शक्ति है। शिक्षकीय कार्य के पश्चात सम्पूर्ण समय अखिल भारतीय अघरिया समाज इकाई खरसिया की सेवा ही मेरा कर्तव्य और उद्देश्य है।”

उनके जन्मदिन पर यह आत्मीयता और सद्भावना का माहौल समाज में एकता और प्रेम की मिसाल प्रस्तुत करता है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!