
शिविर लगाकर करेंगे स्वास्थ्य की जांच:स्वास्थ्य मेले में लोगों की बनाएंगे डिजिटल आईडी

भारत सरकार द्वारा आजादी की 75 वीं वर्षगांठ को आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। डाक्टर अभिषेक पटेल बीएमओ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चपले ने बताया कि कलेक्टर भीम सिंह,डॉ. एस. एन. केशरी मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी रायगढ़ के सफल मार्ग दर्शन में 22 अप्रैल को खरसिया ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले का आयोजन स्थानीय जनप्रतिनिधियों व सदस्य के मार्गदर्शन और समन्वय से 22 अप्रैल को विकासखंड के सिविल अस्पताल खरसिया में किया जाएगा।

डिजिटल स्वास्थ्य आईडी बनाया जाएगा, एनसीडी स्क्रीनिंग यानि शुगर, बीपी ,कैंसर आदि की जांच करेंगे, आयुष्मान भारत कार्ड जारी किया जाएगा, जागरूकता और स्वास्थ्य शिक्षा, बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं, टेलीकंसल्टेशन जैसी स्वास्थ्य गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी।





