आध्यात्मछत्तीसगढ़

गोरखापाली में श्रीराम कथा के तृतीय दिवस पर अयोध्या कांड का वर्णन, चतुर्थ दिवस को लगेगा दिव्य दरबार

गोरखापाली। ग्राम गोरखापाली में स्थित गोडम धाम की असीम अनुकंपा से चल रही भव्य श्रीराम कथा में तीसरे दिन श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ी। व्यासपीठ से आचार्य पंडित अजय उपाध्याय द्वारा आज अयोध्या कांड का भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिससे श्रोताओं की आंखें नम हो गईं और वातावरण राममय हो उठा।

इस दिव्य आयोजन के मुख्य यजमान गोकुल पटेल के आमंत्रण पर आज विशेष रूप से उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजन पटेल, श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव, नारायण मौर्य, अमित तंबोली, रिंकू निर्मलकर,एवं रविंद्र उपाध्याय ने व्यासपीठ का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

कल चतुर्थ दिवस पर होगा दिव्य दरबार का आयोजन
व्यासाचार्य पंडित अजय उपाध्याय ने कथा के दौरान घोषणा की कि चतुर्थ दिवस को ‘दिव्य दरबार’ का आयोजन किया जाएगा। इस दरबार में श्रद्धालुओं के पर्चे बनाए जाएंगे और उनकी समस्याओं का समाधान बताया जाएगा। यह आयोजन भक्तों के लिए विशेष रूप से कल्याणकारी सिद्ध होगा।

श्रीराम कथा में सभी श्रद्धालुओं से जुड़ने का आग्रह
मुख्य यजमान गोकुल पटेल एवं उनके परिवार ने समस्त श्रद्धालुओं से निवेदन किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधारें, श्रीराम कथा का रसपान करें और पुण्य लाभ प्राप्त करें।


Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!