पीएम मोदी और उपराष्ट्रपति समेत कई बड़े नेताओं ने जवाहर लाल नेहरू को कुछ इस तरह किया याद

नई दिल्ली। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का आज 131वां जन्मदिन है। इस दिन को लोग बाल दिवस (Children Day) के रूप में मनाते हैं। पीएम मोदी और उपराष्ट्रपति समेत कई अन्य बड़े लोगों ने जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनकी जंयती पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि है। इसके साथ ही उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्हें आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि आज भारत अपने पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती मना रहा है। एक विशाल दूरदर्शी जिन्होंने हमारे देश की नींव भाईचारे, समतावाद और आधुनिक दृष्टिकोण के साथ रखी। हमारा प्रयास इन मूल्यों के संरक्षण के लिए होना चाहिए।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूर्व प्रधानमंत्री को याद करते हुए उनके द्वारा लिखित किताब भारत की खोज (Discovery of India) का कोटेशन लिखा है, जिसमें उन्होंने लिखा ‘केवल वे ही जीवन को समझ सकते हैं जो अक्सर इसके कगार पर खड़े होते हैं। केवल वे जिनके जीवन मृत्यु के भय से संचालित नहीं होते हैं।




