देश /विदेश

बिहार: चुनाव लड़ने के लिए शिवसेना ने किया ऐलान, तो भाजपा ने कसा तंज

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में शिव सेना के द्वारा 50 सीटों पर चुनाव लडने का ऐलान किये जाने के बाद भाजपा ने तंज कसा है. पार्टी के पूर्व सांसद आरके सिन्हा ने कहा है कि बिहार में कौन सी शिव सेना चुनाव लड़ने जा रही है, बालासाहेब ठाकरे वाली या सोनिया गांधी के इशारे पर काम करने वाली पार्टी शिव सेना.

उन्होंने कहा कि शिवसेना ने अपने उम्मीदवार खड़ा करने का निर्णय लिया है. आरके सिन्हा ने शिव सेना पर तंज कसते हुए कहा कि उसने अपने स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी है.

इसमें वे नेता शामिल हैं, जिनके नाम पिछले चार महीनों से सुशांत सिंह राजपूत प्रकरण में लोग प्रतिदिन रहे हैं. अब सवाल यह है कि कौन सी शिव सेना चुनाव लड़ेगी बिहार में? एक बार तो बाला साहेब ठाकरे के समय में भी लड़ ही चुकी है. सभी जगह जमानत जब्त कर मुंबई वापस लौट चुकी है.

यहां बता दें कि कुछ दिन पहले ही शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि उनकी पार्टी बिहार में 50 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. राज्यसभा सदस्य ने कहा कि एक दो दिन में तय होगा कि पार्टी राज्य में कितनी विधानसभा सीटों पर चुनाव लडेगी.

उन्होंने कहा कि बिहार में हमारे लोग 50 सीटों पर (चुनाव) लडना चाहते हैं. हम कह रहे हैं कि हमें 30-40 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए.

आज सुभाष देसाई ने भी ऐलान कर दिया है कि शिव सेना बिहार विधानसभा चुनाव में 50 सीटों पर चुनाव लडेगी. ऐसे में अब शिव सेना पर व्यंग्य बाणों की बौछार शुरू हो गई है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!