छत्तीसगढ़

कांग्रेस के संविधान में किये गए 6 बड़े बदलाव…

रायपुर। कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय महाधिवेशन में पार्टी के संविधान में 6 बड़े संशोधन किए गए हैं। अब पार्टी के अंदर महिलाओं और युवाओं को आरक्षण दिया जाएगा। 50 फीसदी पद 50 साल से कम उम्र के लिए आरक्षित होगा। 1 जनवरी 2025 से कांग्रेस में अब पेपर मेंबरशिप नहीं होगी, सिर्फ डिजिटल मेंबरशिप होगी।

इन्हें मिलेगा 50% आरक्षण

अनूसूचित जाति, आदिवासी, अल्पसंख्यकों और पिछड़ों के लिए AICC डेलीगेट्स और सभी पदों पर 50 फीसदी पद आरक्षित होंगे। कांग्रेस के फार्म में थर्ड जेंडर की चर्चा होगी, अब फार्म में मां और पत्नी का नाम भी लिखा जाएगा। नए संसोधन के तहत अब 6 PCC डेलीगेट पर 1 AICC सदस्य बनेंगे। इसी के साथ ही अब AICC सदस्यों की संख्या 1240 से 1653 हो गई है। वहीं कांग्रेस वर्किंग कमेटी की संख्या की 25 से बढ़कर 35 हो गई। CWC में पूर्व PM, कांग्रेस अध्यक्ष स्वाभाविक सदस्य होंगे। इसके साथ ही वार्ड और पंचायत स्तर पर भी कांग्रेस कमेटी बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है।

85 वां महाधिवेशन 85 संशोधन

कांग्रेस के प्रवक्ताओं ने बताया कि पार्टी के सदस्य के लिए शराब ही नहीं, बल्कि सभी तरह का नशा वर्जित होगा। इसी तरह खादी की अनिवार्यता बनी रहेगी। संविधान संशोधन समिति के सदस्य और राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सूरजेवाला ने बताया कि जब तक कांग्रेस है, तब तक खादी रहेगी, हालांकि एक व्यक्ति एक पद और एक परिवार एक टिकट के प्रस्ताव को संविधान में शामिल करने से उन्होंने इंकार किया है। सुरजेवाला के मुताबिक दोनों ही विषय कांग्रेस के पालिसी से संबंधित हैं। इसे अमल में लाया जा रहा है। उदयपुर नव संकल्प शिविर में पारित प्रस्तावों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि किसी परिवार का दूसरा सदस्य यदि पांच साल से पार्टी के कार्यक्रम और गतिविधियों में सक्रिय है, उसे वह एक परिवार एक टिकट के दायरे में नहीं माना जाएगा। सूरजेवाला ने बताया कि पार्टी के 85वें महाधिवेशन में छोटे-बड़े मिलाकर 85 संशोधन प्रस्तावित हैं।

कांग्रेस ने जो संशोधन किये हैं उस पर नजर डालिये :

  • कांग्रेस के सभी पदों में एससी, एसटी,ओबीसी,अल्पसंख्यक को 50%आरक्षण मिलेगा
  • महिलाओं और 50 वर्ष से कम उम्र के युवाओं को 50% भागीदारी दी जाएगी
  • अब पंचायत कांग्रेस और वार्ड कांग्रेस को भी कांग्रेस के संविधान में मंजूरी दी गई
  • पहली बार कांग्रेस के सदस्यता फार्म में थर्ड जेंडर का विकल्प शामिल होगा
  • सदस्यता फार्म में पिता के साथ माता और पत्नी के नाम का भी विकल्प होगा
  • अब 8 PCC डेलिगेट पर 1 AICC सदस्य की जगह 6 PCC डेलिगेट पर 1 AICC सदस्य बनाए जाएंगे
  • अब AICC सदस्यों की संख्या 1240 से बढ़कर 1653 होगी
  • CWC सदस्यों की संख्या 35 होगी
  • कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व पीएम और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष CWC के स्वाभाविक सदस्य होंगे।
Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!