
हादसे की खबर आस-पास में जंगल में लगी दावानल की तरह फैल गया और मच गया अफरातफरी…

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में खरसिया के चपले,कनमुरा,सेन्द्रीपाली के पास नेशनल हाईवे 49 स्टेट हाईवे 200 के मध्य

काजूबाडी के पास 220केवी टावर शिफ्टिंग के दौरान टावर गिरने से 04 मजदूरों की मौत हो गई,01 मजदूर01बिजली विभाग के अधिकारी हुए घायल।

शिफ्टिंग के दौरान हुए हादसा की खबर लगते ही स्थानीय जनप्रतिनिधी पत्रकार राहत एवं बचाव के लिए खरसिया पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी देते हुए सहायता के लिए पहुंच बेहतर उपचार के लिए हॉस्पिटल भेजा।

हादसा तब हुआ जब टावर शिफ्टिंग का काम अंतिम पडाव पर चल रहा था। बताया जा रहा है कि शिफ्टिंग के दौरान अचानक टावर एक तरफ झुक गया। इस दौरान टावर में चढ़कर काम कर रहे मजदूर ऊंचाई से गिर गए। पांचों मजदूरों को गंभीर चोटें आईं जिन्हें आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर गए।

हालांकि अस्पताल पहुंचते-पहुंचते जीवन और मृत्यु के मध्य संघर्ष कर रहे 4 मजदूरों का मौत हो गया। जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार टावर शिफ्टिंग का काम सीएसपीटीसीएल ( छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड) अधिकारी और ठेकेदार आलोक सिंह चंदेल शारदा काफेक्सन कंपनी रीवा मैनेजर रवि तिवारी के देख-रेख में हो रहा था ।

स्थानीय लोगों ने कैमरे से बचते हुए कहा कि ठेकेदार के जिम्मेदारो ने खंभा नंबर 280-283 उपयुक्त सुरक्षा उपाय /संसाधन के बगैर मजदूरो से काम कराया जा रहा था जिससे हादसा हुआ। उचित तकनीक और संसाधनों से किया जाता तो हादसा को टाला जा सकता था।

मृत्यु हुए मजदूरों के नाम – गोविंद भुइयां, दुग्गल भुईया,सुरेश रविदास, ईश्वरी तूरी,सभी मजदूर झारखंड के हजारीबाग जिले थाना विष्णुपुर के गोविंद गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

घायल-गोविंद,सत्य प्रकाश राठौर बिजली विभाग के अधिकारी है ।
पुलिस करेगी मामले की जांच…

बहरहाल खरसिया थाना प्रभारी सुम्मत राम साहु घटना के संबंध में अपराध दर्ज कर विवेचना में ले लिए,गवाहों के बयान और मिले साक्ष्यों से घटना किन परिस्थितियों में घटित हुआ की जांच पड़ताल मे…




