खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़

चैत्र नवरात्र और ईद-उल-फितर के मद्देनज़र खरसिया में शांति समिति की बैठक आज

खरसिया।खरसिया में आगामी चैत्र नवरात्र और ईद-उल-फितर पर्व को लेकर आज 18 मार्च को शाम 05 बजे रेस्ट हाउस खरसिया में शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में पत्रकारों,सामाजिक कार्यकर्ताओं,जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया है।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार बैठक का उद्देश्य आगामी त्योहारों के दौरान क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखना और आवश्यक व्यवस्थाओं पर सामूहिक चर्चा करना है। इसमें कानून-व्यवस्था, यातायात,धार्मिक आयोजनों की व्यवस्था तथा सामाजिक समन्वय से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

गौरतलब है कि चैत्र नवरात्र और ईद-उल-फितर जैसे प्रमुख धार्मिक पर्वों के दौरान स्थानीय प्रशासन द्वारा शांति समिति की बैठक आयोजित करना एक स्थापित परंपरा रही है। इसका उद्देश्य विभिन्न समुदायों के बीच संवाद और सहयोग को मजबूत करना तथा त्योहारों को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराना होता है।

प्रशासन ने सभी आमंत्रित सदस्यों से बैठक में उपस्थित होकर अपने सुझाव और सहयोग प्रदान करने की अपील की है, ताकि दोनों पर्व आपसी सद्भाव और सामाजिक समरसता के वातावरण में संपन्न हो सकें।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!