छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में कांग्रेस का विधानसभा घेराव, कई मुद्दों पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

रायपुर। मनरेगा संशोधन, अफीम के अवैध कारोबार, एलपीजी गैस संकट, धान खरीदी में कथित भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, बिजली दरों में वृद्धि और बढ़ते अपराध जैसे मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को रायपुर में ‘‘विधानसभा घेराव’’ कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए।

https://www.facebook.com/share/17HpnZVQEU/



कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट, सह प्रभारी एस.ए. संपत कुमार, जरिता लैतफलांग और विजय जांगिड़ सहित राज्य के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत भी प्रदर्शन में शामिल हुए।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में विभिन्न जनहित से जुड़े मुद्दों पर सरकार की नीतियों से आम जनता प्रभावित हो रही है। प्रदर्शन के माध्यम से इन समस्याओं को उठाते हुए सरकार से ठोस समाधान की मांग की गई।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार विधानसभा सत्र के दौरान इस प्रकार का घेराव विपक्ष की ओर से जनहित के मुद्दों को राजनीतिक विमर्श के केंद्र में लाने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। आने वाले दिनों में इन मुद्दों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!