रायगढ़

ट्रेन की चपेट में आकर आरक्षक की मौत, जीआरपी जांच में जुटी

रायगढ़।रायगढ़ में सोमवार देर रात एक दर्दनाक घटना में पुलिस विभाग के आरक्षक सुजीत मिंज की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक आरक्षक रायगढ़ पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय में पदस्थ थे। घटना रात लगभग 1 से 2 बजे के बीच की बताई जा रही है।

मीडिया को मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार,आरक्षक किसी कारणवश रेलवे ट्रैक के समीप मौजूद थे, इसी दौरान गुजर रही ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी (Government Railway Police) मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक स्तर पर मामले की जांच जारी है और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना की वास्तविक परिस्थितियाँ स्पष्ट हो सकेंगी। फिलहाल इस घटना से पुलिस विभाग में शोक का माहौल है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!