छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने साझा किया तीन ज़ोन का संगठनात्मक ढांचा

रायपुर। आमजनों की सुविधा और पुलिसिंग में पारदर्शिता को प्राथमिकता देते हुए पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने उत्तर, मध्य और पश्चिम ज़ोन का विस्तृत संगठनात्मक ढांचा सार्वजनिक किया है। जारी किए गए चार्ट में तीनों ज़ोन के अधिकारियों, उनके कार्यालयों के पते, पर्यवेक्षण क्षेत्रों तथा संबंधित थानों की जानकारी शामिल है।



पुलिस प्रशासन के अनुसार, चार्ट में प्रत्येक ज़ोन के पुलिस अधिकारियों के नाम के साथ-साथ थाना प्रभारियों के नाम और उनके मोबाइल नंबर भी प्रदर्शित किए गए हैं। इसका उद्देश्य नागरिकों को संबंधित पुलिस अधिकारी तक सीधे पहुंचने की सुविधा उपलब्ध कराना है।



अधिकारियों का कहना है कि इस पहल से पुलिस व्यवस्था में बेहतर समन्वय, प्रभावी निगरानी और त्वरित शिकायत निवारण को मजबूती मिलेगी। साथ ही नागरिकों और पुलिस के बीच संवाद और भरोसे को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।



पुलिस कमिश्नरेट ने इसे जनहित में जारी करते हुए नागरिकों से आवश्यकता पड़ने पर संबंधित अधिकारियों से सीधे संपर्क करने की अपील की है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!