खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़

कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला युवक,चपले गांव में शोक और सवाल ?

खरसिया। थाना क्षेत्र के ग्राम चपले में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। 22 वर्षीय चेतन पटैल, पिता आमालाल पटैल, का शव उसके घर के कमरे में पंखे से फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक का माहौल फैल गया।

फाइल फोटो…



परिजनों के अनुसार, चेतन काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला। संदेह होने पर जब दरवाजा खोला गया तो वह फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही शुरू की।

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक स्तर पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगा। घटना के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के लिए पंचनामा कार्यवाही किया जा रहा है,जिसकी रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

ग्रामीणों के अनुसार,चेतन शांत और सरल स्वभाव का युवक था। उसकी अचानक हुई मौत ने गांव को स्तब्ध कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और परिस्थितियों की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास कर रही है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!