छत्तीसगढ़रायगढ़

राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 200 रायगढ़ बाईपास पर हाईटेंशन लाईन के स्थानांतरण के चलते भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित

कलेक्टर भीम सिंह ने जारी किया आदेश

रायगढ़ । कलेक्टर भीम सिंह ने राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 200 (रायगढ़ बाईपास चपले से अमलीभौना)मार्ग पर निर्माण कार्य के चलते भारी वाहनों के आवागमन को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया है। उल्लेखनीय है कि इस मार्ग पर कुछ जगहों पर पॉवर ग्रिड व ट्रांसमिशन लाईन के टावर सड़क के मध्य में स्थित है एवं हाईटेंशन लाईनें भी कम ऊंचाई पर स्थित है।

जिसे स्थानांतरित करने का कार्य प्रगति पर है इस परस्थिति में उक्त मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन असुरक्षित है। हाईटेंशन लाईन के नीचे मार्ग अवरूद्ध रहने से छोटे वाहन परिवर्तित मार्ग छोड़कर प्रतिबंधित (असुरक्षित)मार्ग से गुजरते है जहां पर तार की ऊंचाई बहुत ही कम है और दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। अत: उक्त मार्ग पर निर्माण कार्य पूर्ण होने तक भारी वाहनों को आवागमन को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया गया है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!