खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़

घंटो थमहा कोयला परिवहन वाहनों के चक्के…

क्षेत्र में सड़क जाम नासूर बन गया है। ढलते, चढ़ने सूर्य के साथ ही क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से लोग देहजरी से पामगढ़, छोटे डुमरपाली, बड़े डुमरपाली राबर्टसन चपले में आना शुरू कर देते हैं। बच्चे स्कूल जाने की तैयारी में लग जाते हैं। जैसे-जैसे समय बीतता है, सड़क पर कोयला वाहनों का दबाव बढ़ जाता है, नतीजा सड़के जाम से कराहने लगती है। दिन के 10 बजे के बाद क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जाम जैसा नजारा बन जाता।

सड़क जाम के कारण कुछ ही दूर आने जाने के लिए लोगों को काफी वक्त लगता है। जाम के कारण कई बार लोगों को आफिस जाने में देर हो जाती, बच्चों की स्कूल छूट जाती है। जाम की वजह से एंबुलेंस को भी बेवजह रुकना पड़ता है। स्कूली बच्चे जाम में फंस बिलबिलाते रहते हैं।

फाइल फोटो

लोग एक सड़क पर जाम लगा देख रास्ता बदल दूसरी तरफ से निकलने की कोशिश करते हैं, लेकिन उधर भी जाम होने के कारण शासन प्रशासन पुलिस को कोस अपना भड़ास निकालते हैं।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!