
खरसिया।खरसिया थाना क्षेत्र के अटल रॉक गार्डन बोतल्दा में शुक्रवार को पिकनिक मनाने आए युवकों के साथ दर्दनाक हादसा हो गया।
उत्तर प्रदेश निवासी सचिन कुमार साह पिता हरीश चंद्र साह की झरने में डूबकर मौत हो गई।

श्रवण कुमार गुप्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार,सचिन साह अपने आठ दोस्तों श्रवण कुमार गुप्ता झारखंड, प्रदीप कुमार डनसेना जोरापाली, कृष्ण कुमार जनकपुर, परमेश्वर निषाद डभरा मोनू डनसेना बरमकेला, कृष्णकांत भोई पश्चिम बंगाल ,भीष्म देव महंत बासनपाली, सचिन कुमार साह उत्तर प्रदेश (मृतक)के साथ चार मोटरसाइकिलों में सवार होकर पिकनिक मनाने बोतल्दा पहुंचा था।

नहाने के दौरान वह गहरे पानी में फिसल गया और कुछ ही पलों में गायब हो गया। दोस्तों द्वारा काफी खोजबीन के बाद उसका शव झरने से बाहर निकाला गया।

घटना की सूचना डायल 112 और खरसिया पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सिविल अस्पताल खरसिया में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
मृतक युवक सचिन साह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का निवासी था और वर्तमान में जोरापाली के जगदम्बा उद्योग में कार्यरत बताया जा रहा है। वह अपने जीजा के घर रायगढ़ जुटमिल क्षेत्र में ठहरा हुआ था।
इस दुखद घटना के बाद अटल रॉक गार्डन में शोक का माहौल है।
👉 प्रशासन को चेतावनी के बावजूद नहीं सुधर रहे पर्यटक कुछ दिन पहले ही एसपी दिव्यांश पटेल ने प्राकृतिक जलप्रपातों में नहाने को लेकर चेतावनी जारी की थी, बावजूद इसके लापरवाही लगातार जारी है। वन विभाग व पुलिस की समझाइश के बावजूद पर्यटक नियमों की अनदेखी कर रहे हैं।
📢 स्थानीय लोगों की मांग: स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से सख़्त सुरक्षा उपाय लागू करने और ऐसे स्थानों पर निगरानी बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न दोहराई जाएं।

👉 खरसिया पुलिस सभी पहलुओं पर गौर करते हुए हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है। सटीक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आ सकेगा।
🙏 ईश्वर मृतक आत्मा को शांति दे और परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।




