छत्तीसगढ़रायपुर

निगम ने तैयार की 110 बड़े बकायादारों की सूची, भेज रहे नोटिस…

रायपुर -नगर पालिका निगम के राजस्व विभाग ने शहर के कई बड़े बकायादार की सूची तैयार की है। इन बकायदारों का लाखों, करोड़ रुपए बकाया है। नगर निगम क्षेत्र के 1 लाख रुपए से अधिक के 110 बडे बकायादारों की सूची तैयार कर उन्हें बकाया राशि अदा करने नोटिस जारी की गयी है।
इन 110 बडे बकायादारों पर नगर निगम का 04 करोड 29 लाख 99 हजार 83 रू. का संपत्तिकर सहित अन्य निगम कर बकाया है। इधर आरडीए पर ही 93 कराेड़ और गृह निर्माण मंडल पर 30 कराेड़ बकाया है। बताया गया कि अगर इन दाेनाें से 120 कराेड़ मिल जाएं ताे निगम की स्थिति सुधर सकती है।
नगर निगम ने रायपुर विकास प्राधिकरण को 93 करोड रुपए का संपत्तिकर अदा करने के लिए नोटिस जारी किया है। वहीं छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मंडल को 30 करोड 47 लाख रुपए का संपत्तिकर अदा करने नोटिस जारी किया है।
110 बडे बकायादारों की सूची में जोन 01 के 01 बडे बकायादार पर 64 लाख 46 हजार 929 रुपए का जलकर वर्ष 2011-12 से 2021-22 तक का बकाया है। नगर निगम ने शहर के उक्त बड़े बकायेदार गुढियारी स्थित प्रयास हाॅस्टल प्रबंधन को10 वर्षो का बकाया जलकर 64 लाख 46 हजार 929 रुपए की अदायगी करने नोटिस भेजा है। इसी प्रकार जिला अस्पताल पर वर्ष 2016-17 से 2021-22 तक का जलकर 51 लाख रुपए का बकाया है।
इस पर नगर निगम ने जिला अस्पताल को संम्पूर्ण जलकर बकाया अदा करने नोटिस जारी किया है। इसी क्रम में नगर निगम जोन 2 के 26 बडे बकायादारों पर 96 लाख 14 हजाार 217 रुपए जोन 3 के 11 बडे बकायादारों पर 14 लाख 86 हजार 83 रुपए जोन 4 के 4 बडे बकायादारों पर 7 लाख 28 हजार 252 रुपए, जोन 5 के 6 बडे बकायादारों पर 35 लाख 77 हजार 732 रुपए जोन 6 के 6 बडे बकायादारों पर 10 लाख 97 हजार 946 रुपए, जोन 7 के 7 बडे बकायादारों पर 16 लाख 38 हजार 978, जोन 8 के 19 बडे बकायादारों पर 85 लाख 25 हजार 328 , जोन 9 के 12 बडे बकायादारों पर 50 लाख 65 हजार 612 और जोन 10 के 18 बडे बकायादारों पर 48 लाख 18 हजार का बकाया है। इन सभी न्यूनतम 1 लाख से अधिक राषि के बकायादार कुल 110 बडे बकायादारों पर 4 करोड 29 लाख 99 हजार 83 रका बकाया है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!