खरसिया। मीडिया को मिली जानकारी अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर सड़क हादसे में एक मैकेनिकल इंजीनियर घायल हो गया। जानकारी के अनुसार धर्मेन्द्र पटेल, जो Sky Alloys & Power Limited के टेमटेमा प्लांट में मैकेनिकल इंजीनियर के रूप में कार्यरत हैं, ड्यूटी समाप्त होने के बाद बाइक से अपने घर गेजामुड़ा लौट रहे थे।
बताया जा रहा है कि रक्सापाली के आस-पास एनएच-49 पर किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना की सूचना मिलते ही भुपदेवपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया।
प्राथमिक स्तर पर यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसे में शामिल वाहन कौन-सा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आस-पास के लोगों से पूछ-ताछ के साथ अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारण और संबंधित वाहन की पहचान स्पष्ट हो सकेगी।




