ख़बरें जरा हटकरखरसिया

एसपी संतोष सिंह ने मानवता का परिचय देते हुए बैंक प्रबंधन से पूरा रकम गोरे लाल दर्शन को दिलाए…

बेटी की शादी तैयारी में लगे गोरे लाल दर्शन के खाते से 4,83,000 रूपये पार


शिकायत पहुंची एसपी आफिस
पुलिस कप्तान के निर्देश पर बैंक ने जमा कराई पूरी रकम
रायगढ़। बेटी के शादी की तैयारी में लगे खरसिया पुरानी बस्ती निवासी के खाते से 4 लाख 83 हजार की बड़ी रकम की पार हो गई और इस घटना से पूरे परिवार पर आर्थिक संकट हावी हो गया। पीडि़त ग्रामीण जब इसकी शिकायत लेकर पुलिस कप्तान के पास पहुंचा तो एसपी संतोष सिंह ने मानवीयता का परिचय देते हुए तत्काल इस संबंध में बैंक प्रंबंधन से न केवल चर्चा बल्कि उन्हें इस लापरवाही पर फटकार भी लगाई जिसके बाद बैंक प्रबंधन ने अपनी गलती मानते हुए ग्रामीण के खाते में आहरण की हुई रकम वापस लौटा दी है।

मिली जानकारी के अनुसार 15 मार्च को पुरानी बस्ती खरसिया निवासी गोरेलाल दर्शन पिता स्वर्गीय बोधीराम दर्शन पुलिस कार्यालय आकर एसपी संतोष सिंह को आवेदन देकर बताया कि उसकी बेटी की शादी की इसी माह होनी तय है। एक्सिस बैंक खरसिया के खाते में बचत खाता में बेटी की शादी के लिये रूपये रखा था जिसमें से 4,83,000 रूपये किसी और के खाते में बैंक की गलती से ट्रांसफर हो गया है, बैंक प्रबंधन रूपये वापस करने में आनाकानी कर रहा है।

आपने हजारो ठगी के मामले देखे और सुने हैं लेकिन एक्सिस बैंक खरसिया शाखा से 04 लाख 83 हजार रुपए गायब होने का मामला जो गोरे लाल दर्शन ने हमारे टीम को बताया सुन आप भी कहेंगे OMG ….
http://thedehati.com/?p=22831

ग्रामीण की शिकायत सुनकर एसपी,

चौकी प्रभारी खरसिया उपनिरीक्षक नंदकिशोर गौतम को कॉल कर जल्द से जल्द बैंक को नोटिस देकर वस्तु स्थिति स्पष्ट करने निर्देशित किये और बिटिया की शादी के पूर्व गोरेलाल के खाते में उसके रूपये वापस लौटने अन्यथा फर्जी चेक आहरण कर रूपये आहरण होने का केस दर्ज करने निर्देशित किये। गोरेलाल दर्शन की लिखित शिकायत को चौकी प्रभारी खरसिया की ओर जांच के लिए भेजा गया।
शिकायतकर्ता गोरेलाल दर्शन उसकी बेटी की शादी के लिए सोने चांदी के जेवरात खरीदने के लिए एक्सिस बैंक का 1,00,000 का चेक ज्वेलर्स को दिया। ज्वेलर्स चेक को बैंक में लगाया और गोरेलाल दर्शन को बताया कि उसके खाते में 2270 मात्र है, जिसके बाद गोरेलाल दर्शन बैंक जाकर पता किया तो उसे जानकारी मिला कि 15 अक्टूबर से 2 दिसंबर 2020 के बीच चेक के माध्यम से 4,83,000 निकाले गए हैं। बैंक द्वारा जिन चेक नंबर से रुपए निकालना बताया गया, उस नम्बर का चेक गोरेलाल प्राप्त नहीं होना बताया गया।
बेटी की शादी की तैयारी में लगे गोरेलाल के पांव तले जमीन खिसक गई, बैंक प्रबंधन से बार-बार गुहार लगाता रहा अपनी परेशानी बताता रहा किंतु बैंक प्रबंधन गोरेलाल की बात मानने को तैयार ही नहीं था । तब गोरेलाल एसपी ऑफिस आकर एसपी से मिलने के बाद चौकी खरसिया आकर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक गौतम से मिला। चौकी प्रभारी द्वारा उसी दिन बैंक प्रबंधन को नोटिस लिखकर बैंक को अपना पक्ष रखने निर्देशित किये, पहले नोटिस का जवाब नहीं मिलने पर दूसरी नोटिस दी गई और प्रबंधन को बताया गया कि यदि फर्जी चेक का इस्तेमाल हुआ है तो बताएं एफआईआर दर्ज की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। बैंक प्रबंधन अपनी जांच पड़ताल कर अपनी गलती स्वीकार किया और आज गोरेलाल दर्शन के बैंक खाते में 4,83,000 बैंक द्वारा जमा कराया गया है।

रूपये मिलने पर पूरा परिवार चौकी धन्यवाद देने पहुंचा था, चौकी प्रभारी को भी संतोष है कि गोरेलाल बेटी की शादी तय समय पर धूमधाम से कर कसेगा।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!