खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़रायपुर

सिविल हॉस्पिटल खरसिया शहीद दिनेश पटेल के नाम से…

छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा खरसिया के शासकीय हॉस्पिटल को शहीद दिनेश पटेल के नाम पर किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गयी खरसिया के कांग्रेस जनों ने मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री का आभार प्रकट धन्यवाद ज्ञापित किया

खरसिया।खरसिया का सिविल अस्पताल एक समय एक छोटे से कस्बे के छोटे हॉस्पिटल के नाम पर जाना व पहचाना जाता था किंतु 1990 में शहीद नंदकुमार पटेल के युग की शुरुआत होने के बाद से ही खरसिया के शासकीय हॉस्पिटल की काया कल्प बदलने लगी थी एवं 2003 तक खरसिया का शासकीय हॉस्पिटल अपनी एक विशिष्ट पहचान बना चुका था जिसका श्रेय निःसंदेह शहीद नंदकुमार पटेल को दिया जाता हैं किंतु 2003 में प्रदेश में सरकार परिवर्तन होने के बाद 15 वर्षो तक उक्त शासकीय हॉस्पिटल निरंतर अपनी पहचान खोने लगा था आम जन मानस सिविल अस्पताल को रिफर सेंटर के नाम से संबोधित करने लगे थे, किंतु 2013 में उमेश पटेल विषम परिस्थितियों में खरसिया विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसजनो ने कमाना सौंपा और 2018 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना  खरसिया विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक उमेश पटेल को छत्तीसगढ़ राज्य में केबिनेट मंत्री बनने का इंतजार तो खरसिया क्षेत्र की जनता एवं खरसिया के सिविल अस्पताल को भी था। 2018 में केबिनेट मंत्री बनने के बाद से ही उमेश पटेल के प्रयासों से खरसिया के सिविल अस्पताल में डॉक्टरों को एक सुसज्जित टीम सहित एक्सरे मशीन, डेंटल चेयर मशीन, ब्लड सेंटर, हमर लैब, 3 नग डायलिसिस मशीन, बल्ड बैंक एवं हॉस्पिटल में रंग रोगन के साथ निरंतर साफ, सफाई व्यवस्था आदि अनेक सुविधाओ की सौगात मिली आज समूचे प्रदेश में खरसिया का शासकीय हॉस्पिटल एकमात्र ऐसा हॉस्पिटल जहां मरीजों को निःशुल्क दर पर ब्लड दिया जाता हैं खरसिया के सिविल अस्पताल में 1990 से 2013 तक शहीद नंदकुमार पटेल एवं उसके बाद उनके सुपुत्र खरसिया विधायक एवं केबिनेट मंत्री उमेश पटेल के विशेष प्रयासों के कारण ही आज खरसिया का सिविल अस्पताल एक आदर्श हॉस्पिटल के रूप में अपनी पहचान बना चुका हैं एवं

अपने क्षेत्र के लोगों को कोरोना काल में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चपले में देते हुए अपने शिक्षा से लाभान्वित कराए और अब डॉक्टर दिलेश्वर पटेल एवं उनकी पूरी टीम 24×7 मेहनत लगन से सेवाए मरीजों को सिविल हॉस्पिटल खरसिया दे रहे है।

खरसिया कांग्रेस के नेताओ ने खरसिया के सिविल हॉस्पिटल में शहीद नन्द कुमार पटेल परिवार के योगदान को देखते हुए प्रदेश सरकार से खरसिया के सिविल अस्पताल को शहीद दिनेश पटेल के नाम पर नामकरण करने हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम पर ज्ञापन दिया गया था जिसकी स्वीकृति का आदेश छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है उक्त आदेश का खरसिया के युवा कांग्रेस नेताओं ने स्वागत करते हुए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव सहित समस्त मंत्री मंडल के समस्त सदस्यों एवं समस्त विधायकों का आभार प्रकट कर धन्यवाद ज्ञापित किया है

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!