छत्तीसगढ़रायगढ़

रायगढ़ शहर में जन्माष्टमी की धूम… रंग-बिरंगी झालरों से सजी गौरी शंकर मंदिर

ऐतिहासिक जन्माष्टमी मेला देखने दूर-दूर से पहुंच रहे श्रद्धालु गौरी शंकर मंदिर के आकर्षक

रायगढ़ ।रायगढ़ मे श्री श्याम मंडल समिति के तत्वावधान मे आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी झूला उत्सव के शुभारंभ में शामिल होकर नंद गोपाल का आशीर्वाद लिया तथा वहां उपस्थित समस्त भक्त जनों को संबोधित किया।

रायगढ़ शहर में इन दिनों जन्माष्टमी उत्सव व मेले की धूम मची है। चहूं ओर कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर उत्साह बना हुआ है। गौरी शंकर मंदिर में श्रद्घालुओं व दर्शनार्थियों का आज से तांता लग रहा है। शहर के गौरीशंकर मंदिर में आकर्षक झांकियां लोगों को आकर्षित कर रही हैं। इसे देखने के लिए शहर सहित आसपास के शहरों व ग्रामीण इलाकों सहित ओडिशा से भारी संख्या में श्रद्घालु शहर पहुंच कर मेले का आनंद उठा रहे हैं। गौरी शंकर मंदिर को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया है। वहीं मेले के लिए गौरी शंकर मंदिर मार्ग में चुड़ी, सिंदूर, कपड़ा, खिलौने आदि की दुकाने सज चुकी है
शहर का जन्माष्टमी उत्सव व मेला ऐतिहासिक रूप से मनाया जाता है। इस दौरान भव्य झांकियों व मेले का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर शहर के समाजसेवी भी खुलकर बाहर से आए दर्शनार्थियों के लिए भोजन आदि की व्यवस्था की जाती है। कृष्ण जन्मोत्सव शहर के दो प्रमुख मंदिर गौरी शंकर मंदिर व श्याम मंदिर में भव्य रूप से मनाया जाता है, इसे देखने के लिए लाखों श्रद्घालु शहर पहुंचते हैं। कृष्ण जन्मोत्सव के लिए मंदिर में व्यापक प्रबंध किए गए हैं। कल 19 अगस्त को शहर में धूम धाम से जन्माष्टमी उत्सव बनाया जाएगा।

शहर में चलने 5 दिन चलने वाला ऐतिहासिक कृष्ण जन्म उत्सव में सभी लोग भगवान भक्ति में जाते हैं. रायगढ़ के गौरी शंकर मंदिर की महिमा ही ऐसी है, जो देखता है वो भगवान शंकर और माता गौरी की भक्ति मे खो जाता है. यह प्रदेश का ऐसा मंदिर है जहां भगवान शिव जी योग मुद्रा में है और उनके साथ गौरी माता है.

पड़ोसी राज्यों से आते हैं श्रद्धालु
जन्माष्टमी के अवसर पर हर वर्ष लखों श्रद्धालु यहां पहुचते है. छत्तीसगढ़ के कई जिलों के साथ ही यहां आने वाले श्रद्धालुओं में पडोसी राज्य ओडिसा, झारखंड, बिहार से भी लोग भी शामिल हैं. जो यहां आते है और भगवान की भक्ती में खो जाते हैं.

आस्था का प्रमुख केंद्र है मंदिर
यह मंदिर रायगढ़ वासियों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है. किरोडीमल ट्रस्ट के अध्ययक्ष बताया की पिछ्ले 75 वर्ष से यहा जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य मेले का अयोजन होते आ रहा है. बीते 2 साल कोरोना की वजह से रौनक फीकी पड गई थी. इस साल कई लाख श्रद्धालुओं की पहुंचने की उम्मीद है.

जन्माष्टमी पर आकर्षण का केंद्र
रायगढ़ जिले में ये मंदिर जन्माष्टमी के अवसर पर सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रहता है. खाटू श्याम मंदिर के सामने लगे चलित मूर्तियों की झांकियों में कृष्ण जन्म से लेकर बालपन की लीलाओ का जिवंत रुप दिखाया जाता है. इस मेले को देखने के लिए दूर दूर से लोग आते हैं. पहले मेले का आयोजन एक माह का होता था, लेकिन अब मेला 5 दिन चलता है. चलित मूर्तियों को बनाने के लिए कालकर कलकत्ता से आते हैं, जो एक माह की कड़ी मेहनत से इन्हें तैयार करते हैं.

लुभा रही आकर्षक झांकियां
कृष्ण जन्माष्टमी पर शहर के गौरीशंकर मंदिर में झांकी देखने के लिए जहां बड़ी संख्या में श्रद्घालु पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर में आकर्षक झांकियों को देख दर्शनार्थी फुले नहीं समा रहे हैं। वहीं श्याम मंदिर में भी विभिन्न तरह की स्वचलित झांकियों का प्रदर्शन किया गया है।

जगह-जगह निःशुल्क भोजन व्यवस्था
जन्माष्टमी पर्व पर शहर में हर रोज लाखों की संख्या में दर्शनार्थी व श्रद्घालु दूरदराज इलाकों व अन्य शहरों से पहुंचते हैं। ऐसी स्थिति में बाहर से आए दर्शनार्थियों के लिए भोजन व्यवस्था एक बड़ी समस्या होती है। जिसे देखते हुए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी समाजसेवियों द्वारा जगह-जगह शिविर लगाकर लोगों को निःशुल्क भोजन कराते हैं। इस अवसर पर शहर के आधे दर्जन से भी अधिक स्थानों में निःशुल्क भोजन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जहां बाहर से आए श्रद्घालु पहुंच कर भरपेट भोजन कर रहे हैं।

कॉपी निर्माता संघ ने लगाया दो दिवसीय निशुल्क भोजन शिविर
गौरीशंकर मंदिर मार्ग स्थित रायगढ़ कॉपी निर्माता संघ द्वारा 18 अगस्त से दो दिवसीय निशुल्क भोजन शिविर लगाया है जो कल 19 अगस्त की रात्रि तक चलेगा। कॉपी निर्माता संघ द्वारा विगत 25 वर्षो से जन्माष्टमी मेले के अवसर पर दो दिवसीय निशुल्क भोजन शिविर का आयोजन करते आ रहा है। जहां ग्रामीण व शहरी क्षेत्र से आए लाखो श्रद्धालु इसका लाभ उठाते है।

कल गौरी शंकर मंदिर के सामने निशुल्क भोजन शिविर का आयोजन
पूर्व विधायक विजय अग्रवाल द्वारा कल 19 अगस्त को सुबह 10 बजे से गौरी शंकर मंदिर के सामने भव्य निशुल्क भोजन शिविर का आयोजन किया जाएगा जहां हजारों लोग भोजन प्रसाद ग्रहण करेंगे।

मीना बाजार का लुत्फ उठा रहे शहरवासी
जन्माष्टमी पर शहर के इतवारी बाजार में मीना बाजार का आयोजन किया गया है, जहां दूरदराज से लोग पहुंच कर लुत्फ उठा रहे हैं। मीना बाजार में हर वर्ग के लिए खास ध्यान रखा गया है। छोटे बच्चों से लेकर बड़े लोगों के लिए झूला, मनोरंजन के अन्य साधन के अलावा बच्चों के खिलौने से लेकर महिलाओं को आकर्षित करने वाले सामान खूब लुभा रहे हैं।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.. शहर के चप्पे-चप्पे में पुलिस बल तैनात
जन्माष्टमी मेला व झूलोत्सव को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया है। उसके लिए पुलिस ने शहर के चप्पे-चप्पे में बल की तैनाती की गई है। वहीं पुलिस ने मीना बाजार, गौरीशंकर मंदिर सहित श्याम मंदिर में पर्याप्त संख्या में बल लगाया है। पुलिस प्रशासन ने किसी प्रकार की अनहोनी ना हो उसके लिए चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। शहर के अंदर आने व शहर से बाहर जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मेले में किसी प्रकार की अप्रिय घटना ना हो। उसके लिए सभी सार्वजनिक स्थानों पर भी गश्त कर जांच की जा रही है।

तीन-पहिया एवं चार पहिया वाहनों के लिए रूट डायवर्जन, कुछ जगहों पर वाहनों की नो एंट्री

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं के मथुरा पहुंचने की आशंका के चलते पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्जन किया है। इस दौरान कुछ जगहों से वाहनों की नो एंट्री होगी वहीं कुछ जगहों से रूट डायवर्ट किये गये हैं। श्रद्धालुओं को परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस ने यातायात डायवर्जन किया है। शहर के कई चौक से चार पहिया वाहनों का प्रवेश नहीं होगा। इसके अलावा वाहनों की पार्किंग व्यवस्था भी पुलिस ने की है। कुछ स्थान ऐसे हैं जहां नो एंट्री की गई है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!