छत्तीसगढ़रायगढ़

महेंद्र सिंह मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान

नंदेली।अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर विगत 8 सितंबर को ग्राम नंदेली में संचालित महेंद्रसिंह मेमोरियल आदर्श विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा साक्षरता जागरूकता रैली के साथ-साथ मतदान जागरूकता के लिए लोगों को आह्वान किया गया । जिला स्वीप कार्यक्रम से जुड़े अधिकारी समग्र शिक्षा के एपीओ भुवनेश्वर पटेल, सहा. प्राध्यापक मीनेश पटेल, संकुल समन्वयक विकास रंजन सिंन्हा, एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक भोजराम पटेल की अगुवाई में तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय डॉ. सुशील कुमार एक्का के सहभागिता में नवगठित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में उत्साह से भाग लिया गया।

रैली के बाद विद्यालय परिसर में संपन्न सभाकक्ष में छात्र-छात्राओं को निष्पक्ष और निर्भीक होकर तथा शत प्रतिशत मतदान में स्वयं सहभागिता निभाने एवं दुसरों को भी प्रेरित करने का संकल्प दिलाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने साक्षरता एवं मतदाता जागरूकता पर केंद्रित आकर्षक और संदेश परख रंगोली बनाकर लोगों को प्रेरित किया । कार्यक्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नंदेली के प्राचार्य कुमुदिनी बाग, महेंद्र सिंह मेमोरियल आदर्श विद्यालय के प्राचार्य सुदीपिका देवांगन एवं समस्त स्टॉफ एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी की भागीदारी रही।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!