
खरसिया। खरसिया विकासखंड के उद्योग ग्राम नहरपाली में आज धर्म और आस्था का अनुपम दृश्य देखने को मिला, जहां श्रीमद्भागवत कथा के पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा अमृत का रसास्वादन करने एकत्रित हुए। इस धार्मिक आयोजन में खरसिया विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक उमेश पटेल ने विशेष रूप से शिरकत की और व्यास पीठ पर विराजमान पंडित नवल किशोर तिवारी जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त कर आयोजन की गरिमा को और भी बढ़ा दिया।

कथा स्थल पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए विधायक उमेश पटेल ने कहा, “जहां धर्म, कर्म और भक्ति का संगम होता है, वहां निश्चित रूप से ईश्वर का वास होता है। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मकता और सांस्कृतिक चेतना का संचार होता है।”

विधायक पटेल ने श्रद्धाभाव से कथा श्रवण किया और आयोजन समिति को इस धार्मिक अनुष्ठान के सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर ग्रामवासियों सहित क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से आए श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति ने यह सिद्ध कर दिया कि धार्मिक आयोजनों के प्रति जनमानस की आस्था आज भी अटूट है।
https://twitter.com/umeshpatelcgpyc/status/1911812621273321886?t=RIrnyjaoth9Xc9YPEL6AdA&s=19
कथा स्थल पर भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिकता से परिपूर्ण वातावरण ने सभी को भाव-विभोर कर दिया।
— संवाददाता गिरीश राठिया



