खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़

खरसिया विधायक उमेश पटेल ने दी छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं, कहा— छठी मैया सबकी मनोकामनाएं पूर्ण करें

खरसिया।खरसिया विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय एवं जनप्रिय विधायक उमेश पटेल ने सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

उन्होंने कहा कि छठ पूजा भारतीय संस्कृति का एक प्रमुख पर्व है,जो सूर्य देव और छठी मैया की आराधना का प्रतीक है। यह पर्व आस्था,तप और पर्यावरण संरक्षण का अनुपम संदेश देता है।

विधायक उमेश पटेल ने अपने संदेश में कहा—

https://youtu.be/4HJVIwXfpdQ?si=lMGb7776x1gtUHTO

“छठ पूजा का पर्व श्रद्धा, समर्पण और पर्यावरण से जुड़ाव का प्रतीक है। छठी मैया सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें।

सूर्य देव की कृपा से प्रदेश और देश में खुशहाली बनी रहे। मैं सभी श्रद्धालुओं को इस पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।”

https://x.com/umeshpatelcgpyc/status/1982759228453552243?t=WWGUb_xoLyUv3pB2JVg9Fg&s=19

उन्होंने आगे कहा कि यह पर्व न केवल सूर्य की उपासना का अवसर है बल्कि सामाजिक एकता और परिवारिक भावनाओं को भी मजबूत करता है।

छठ पर्व में महिलाएं कठिन व्रत रखकर सूर्य देव से अपने परिवार की उन्नति,आरोग्य और मंगल की कामना करती हैं, जो भारतीय नारी शक्ति के अद्भुत त्याग और श्रद्धा का प्रतीक है।

इस अवसर पर खरसिया विधायक उमेश पटेल ने खरसिया क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से पर्व को स्वच्छता,

सामूहिकता और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।

उन्होंने नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में छठ घाटों पर की जा रही तैयारियों की सराहना करते हुए कहा कि  छठ पर्व सफलतापूर्वक संपन्न होगा।

https://x.com/umeshpatelcgpyc/status/1982849001931387206?t=ugcR-fswGUDHNLVcAy4NaQ&s=19

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!