
खरसिया। खरसिया क्षेत्र के विधायक उमेश पटेल ने शक्ति स्वरूपा माँ दुर्गा की आराधना के महापर्व चैत्र नवरात्रि एवं हिन्दू नववर्ष के पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

अपने संदेश में विधायक पटेल ने कहा कि नवरात्रि का पर्व श्रद्धा,साधना और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है,जो समाज में आस्था,सद्भाव और आध्यात्मिक शक्ति का संचार करता है।
उन्होंने कामना की कि माँ दुर्गा की कृपा से यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए तथा क्षेत्र और प्रदेश में खुशहाली एवं प्रगति का मार्ग प्रशस्त हो।




