रायगढ़।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लुएंजा) का प्रकोप सामने आया है। प्रशासन ने संक्रमण की पुष्टि के बाद प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी और नियंत्रण उपाय तेज कर दिए हैं।
बिलासपुर से बड़ी मात्रा में चूज़ों की आपूर्ति रायगढ़ सहित आस-पास के जिलों में होती है। ऐसे में संक्रमण के संभावित प्रसार को देखते हुए क्षेत्रीय स्तर पर सतर्कता बढ़ाने की आवश्यकता बताएं रायगढ़ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी
विशेषज्ञों के अनुसार, पोल्ट्री आपूर्ति श्रृंखला के माध्यम से वायरस के फैलने की आशंका बनी रहती है। यदि समय रहते निगरानी और नियंत्रण नहीं किया गया, तो यह स्थानीय पोल्ट्री व्यवसाय और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर सकता है।
निर्देश और अपील:
प्रशासन ने आमजन और पशुपालकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध स्थिति—जैसे पक्षियों की अचानक मृत्यु या असामान्य व्यवहार—की सूचना तत्काल संबंधित विभाग को दें। साथ ही, इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक प्रसारित कर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया है।


