छत्तीसगढ़बिलासपुर

पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह निकले सड़को पर,शहर के मुख्य चौक चौराहों का किया निरीक्षण…

बिलासपुर।पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के साथ अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेंद्र जायसवाल, अति0 पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राहुल देव शर्मा सहित आला अधिकारी देर रात शहर के अलग अलग चेकिंग प्वाइंट का निरीक्षण किया।

जिनके मार्गदर्शन में बिलासपुर के सभी ग्रामीण थाना एवं शहर के निम्नांकित 7 पॉइंट
राजेंद्र नगर चौक,महाराणा प्रताप चौक,गुरुनानक चौक,हुंडई चौक,महामाया चौक,मंगला चौक,गुंबर पेट्रोल पंप तिराहा पर सरप्राइज चेकिंग लगाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई।

AD आपके अपने पद्मावती हाॅस्पिटल में

जिसमें शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 52 लोगों के विरुद्ध 185 MV एक्ट की कार्यवाही के साथ ही कुल 184 लोगों के विरुद्ध यातायात नियमों के अंतर्गत कार्यवाही की गई है। उक्त कार्यवाही के दौरान ₹45,900 रुपए शमन शुल्क लिया गया है।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा सभी चेकिंग पांइट का निरीक्षण कर पुलिस को आवश्यक समझाइश एवं निर्देश दिये गया ।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!