छत्तीसगढ़रायगढ़सरिया

धान मिसाई के दौरान थ्रेसर मशीन पलटने से.. मशीन में दबकर 2 महिलाओं की हुई मौत…

रायगढ़ जिले के सरिया थाना क्षेत्र में एक हादसा हुआ है, जिसमें किसान परिवार की दो महिलाओं की मौत हो गई है। धान मिसाई के दौरान थ्रेसर मशीन पलट गई। मशीन में दबकर दोनों महिलाओं की मौत हुई है। घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है कि सरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कोसमडीह में किसान धान मिसाई का काम कर रहे थे।

अमेरी गांव की महिलाएं भी वहां काम कर रही थीं। इसी दौरान थ्रेसर मशीन पलट गई। थ्रेसर मशीन में दबकर अमेरी गांव की दो महिलाओं की मौत हो गई। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सरिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!