खरसिया
सोनबरसा के पास मिले नवजात के वारिशानों का चला पता …

सोनबरसा के पास मिले नवजात के वारिशानों का चला पता …
रिपोर्टकर्ता ने पुलिस को गुमराह करने के लिए लिखाई थी झूठी रिपोर्ट
नवजात की मां ने शिशु को प्राप्त करने दिया आवेदन
दिनांक 30.10.2019 के सुबह थाना खरसिया अंतर्गत ग्राम सोनबरसा में पहाड़ किनारे झरना के पास एक नवजात शिशु ( बालिका उम्र करीब 2 दिन) के लावारिस हालत में मिलने की सूचना डायल
112 को ग्राम सोनबरसा के सरपंच जयंती राठिया के द्वारा दिया गया था यह हम नहीं स्वयं सरपंच खरसिया थाना में आज मीडिया को दी हैं जानकारी तथा ग्राम पंचायत सोनबरसा के सरपंच जयंती राठिया
(अज्ञात माता-पिता के ज्ञात होने पर प्रेसवार्ता में जानकारी देते खरसिया एसडीओपी पीताम्बर पटेल)विवेचना दरमियान खरसिया पुलिस द्वारा ग्राम सोनबरसा के ग्रामीणों एवं रिपोर्टकर्ता से पूछताछ कर रही थी की पुलिस को ग्राम सोनबरसा की ही एक महिला तीन बच्चों की मां हैं पति का मृत्यु कुछ वर्ष पूर्व हो चुका है उपरोक्त महिला का शिशु होने का संदेह है कुछ लोगों के द्वारा जताया गया । संदेह के आधार पर जब उक्त महिला से पूछताछ किया गया तो महिला ने बताया कि उसका गांव के फूलसाय राठिया के लड़के संजय राठिया
(नीला शर्ट में संजय राठिया चेक टी शर्ट में फूलसाय राठिया)के साथ संबंध होने से संजय की ओर से उसने शिशु को जन्म दिया था और दिनांक 29.10.19 को संजय के घर जाकर संजय के पिता फूलसाय को नवजात को सौंप बोली कि यह संजय की संतान है, इसका पालन पोषण करें किन्तु फूलसाय राठिया और उसके घरवालों द्वारा नवजात को झरना के पास लावारिस हालत में मिलने की मनगढ़ंत कहानी रचते हुए नवजात बालिका को लावारिस हालत में पहाड़ किनारे मिलने की झूठी रिपोर्ट उसकी बहू के मितानिन श्रीमती कुमारी सिदार से दर्ज करवाये ।नवजात को लावारिस हालत में फेंक दिए जाने की जानकारी नवजात की मां को मिली तो उसने पुनः शिशु
को प्राप्त करने के लिए आवेदन दिया गया है ।
खरसिया पुलिस द्वारा विवेचना में पाये गये तथ्यों पर अब किसे किन-किन आरोपों के आरोपित बना कार्यवाही विधि अनुरूप विवेचना के तथ्यों के आधार पर किया जाता है यह स्पष्ट आने वालें दिनो में होगा ।




