छत्तीसगढ़
अस्पताल से घर पहुंचा राहुल,गांव में जश्न का माहौल…

बिलासपुर । जांजगीर के चांपा के पिहरीद गांव में बोरबेल में फंसा राहुल अब पूरी तरह से स्वस्थ हो गया है। राहुल का इलाज बिलासपुर के अपोलो हॉस्पिटल में चल रहा था। आज अस्पताल से राहुल की छुट्टी हो गई है। राहुल के घर लौटने की ख़ुशी में गाँव में जश्न का माहौल है। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद कलेक्टर और स्वास्थ्य विभाग के द्वारा राहुल को जांजगीर भेजने के लिए व्यवस्था की गई। राहुल पिछले कुछ 10 दिनों से अस्पताल में भर्ती था।
बता दे की राहुल 10 जून को उसके घर के पीछे बने बोरवेल के गड्ढे में गिर गया था। इसके बाद से वह लगभग 4 दिनों तक अंदर ही फंसा रह गया था। करीब 106 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला जा सका था।




