छत्तीसगढ़जांजगीर

55 घंटे से अधिक समय के बाद भी राहुल ने नहीं हारी हिम्मत,परिजनों की नींद हुई हराम…

पिछले 55 घंटे से अधिक समय के बाद भी बोरवेल में फंसे राहुल साहू ने हिम्मत नहीं हारी है। वह दो पत्थर के चट्टान के बीच फंसा हुआ है।

जांजगीर-चांपा. हालांकि प्रशासन राहुल को निकालने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। एनडीआरएनऊ, एसडीआरएम सहित सेना के जाबांज जवान दिन-रात मेहनत कर राहुल को सही सलामत बाहर निकालने में लगे हुए है। लेकिन परिजनों खासकर राहुल के माता-पिता की धड़कनें तेज हो गई। दिन को चैन नहीं मिल रही तो रात को नींद नहीं आ रही है। पल-पल की खबर अफसरों से ले रहे है।

मालखरौदा ब्लाक के ग्राम पिहरीद में बोरवेल में गिरे राहुल को करीब 55 घंटे से ज्यादा समय हो गया है। इसके बावजूद अब तक वह पूरी तरह से हिम्मत नहीं हारी है। अभी भी वह रेस्क्यू टीम की पूरी तरह से मदद कर रहा है। हालांकि बीच-बीच में राहुल सो जा रहा है, लेकिन अभी भी पूरी तरह से स्वस्थ है। वहीं इधर परिजनों का दिन का चैन व रात की नींद गायब हो गया है। रेस्क्यू स्थल में ही दिन रात काट रहे है। मां का तो रो-रोककर बुरा हाल हो रहा है। पिता लगातार अफसरों से जल्द से जल्द अपने लाडले को निकालने का गुहार लगा रहा है। पिता भी अपने आंखों से भी आंसू रोक नहीं पा रहा है। माता-पिता दोनों की धड़कनें तेज हो गई है। राहुल के बारे में सोचकर काफी चिंतित हो रहे है।

हालांकि कलेक्टर सहित अन्य अफसर परिजनों को लगातार ढांढस बंधा रहे है। कह रहे है कि जल्द ही राहुल को बाहर निकाल लेंगे। इधर प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। कलेक्टर, एसपी से लेकर अन्य अफसर पिहरीद में ही तीन दिन से जमे हुए हैं। पिछले 55 घंटे से अधिक समय से 65 फीट नीचे बोरवेल में राहुल फंसा हुआ है। बोरवेल के कुछ दूरी पर खुदाई का काम तेजी से जारी है।

दूसरे दिन फिर मुख्यमंत्री ने की बात

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दूसरे दिन भी कलेक्टर जितेन्द्र शुक्ला के मोबाइल पर वीडियो कॉल करके राहुल के परिजनों से बात की है। राहुल के दादी से बात कराई। साथ ही मुख्यमंत्री ने रोबोट के संचालक महेश अहीर से भी बात की।

राहुल अभी एक्टिव है

कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला का कहना है कि इस अभियान में यह अच्छी बात है कि राहुल अभी एक्टिव है, हमारा भी  रेस्क्यू चल रहा है। जो अभी 3 मीटर की दूरी में राहुल फसा हुआ है। लेकिन कठोर चट्टान की वजह से ही कुछ दिक्कत है।

कुछ भी मशीन लगाने से पहले राहुल के बारे में सोच कर ही कदम उठाया जा रहा है।

राहुल के दुवाओं का दौर जारी

इधर जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में राहुल साहू के दुआओं का दौर जारी है। कहीं महामृत्युजय जाप चल रहा है तो कहीं मंदिरों में विशेष अनुष्ठान चला रहा है। साथ ही गांव में लोग लगातार पूजा अर्चना कर रहे हैं। ताकि जल्द से जल्द राहुल बाहर आ जाए।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!