
खरसिया: वट सावित्री व्रत के पावन अवसर पर खरसिया विधायक उमेश पटेल ने देश, प्रदेश और विशेष रूप से अपने क्षेत्र की समस्त माताओं एवं बहनों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह व्रत केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि नारी शक्ति की दृढ़ संकल्प और प्रेम की मिसाल है।
https://twitter.com/umeshpatelcgpyc/status/1926845867748712783?t=XXdOOq-BG7Jsc8oe00RoxA&s=19
विधायक उमेश पटेल ने कहा,“वट सावित्री व्रत हमारे समाज की सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ा एक महत्वपूर्ण पर्व है। मेरी कामना है कि यह व्रत मातृशक्ति के जीवन में अखंड सौभाग्य,सुख-समृद्धि और दीर्घायु का आशीर्वाद लेकर आए।”
उनके इस भावुक संदेश ने क्षेत्र की महिलाओं के बीच एक आत्मीयता का भाव पैदा किया। कई बहनों ने सोशल मीडिया पर उनके इस संवेदनशील संदेश को साझा कर आभार प्रकट किया।




