तारापुर विद्यालय में हिंदी दिवस पर गोष्ठी



को शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय तारापुर में विशेष गोष्ठी का आयोजन कर छात्र-छात्राओं को राष्ट्रभाषा हिंदी और हिंदी दिवस के बारे में जानकारी दी गई । इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी भोजराम पटेल ने बताया कि हमारे संविधान में हिंदी को राजभाषा एवं कार्यालयीन कामकाज की भाषा के रूप मान्यता के साथ अंग्रेजी को इसके सहयोगी के रूप में मान्यता दी गई परन्तु आज अंग्रेजी हिंदी पर हावी होते जा रही है। 14 सितंबर 1949 को हिंदी भाषा को राजभाषा के रूप में स्वीकृति प्रदान की गई इसीलिए हम 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाते हैं। इस अवसर पर हिंदी के वरिष्ठ व्याख्याता मनोहर लाल चौधरी ने हिंदी को भारत वर्ष में सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा बताते हुए हिंदी की उपयोगिता के बारे में भी छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन दिया वही छात्रों ने भी हिंदी दिवस पर अपना विचार अभिव्यक्त किया ।

कार्यक्रम में संस्कृत के व्याख्याता हरिचंदन पटेल, माध्यमिक खंड के प्रधान पाठक गणेशराम पटेल, उच्च वर्ग शिक्षक हरिशंकर पटेल एवं शिक्षक कृष्णकुमार सिदार सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक छात्र छात्राओं की विशेष उपस्थिति रही। उक्त जानकारी विद्यालय के प्रचार प्रसार प्रभारी शिक्षक रामेश्वर डनसेना द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से गई है ।




