छत्तीसगढ़रायगढ़

जेएसपीएल के सरावगी व आशीष को नोटिस…

रायगढ़। पतरापाली स्थित जेएसपीएल के यूनिट नंबर 4 में हुए हादसे में एक श्रमिक की हुई मौत के मामले में आईएचएसडी ने कंपनी के अधिभोगी दिनेश कुमार सरावगी व कारखाना प्रबंधक आशीष जैन को विभिन्न धाराओं के तहत नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
औद्योगिक जिले में सुरक्षा मानकों व कारखाना एक्ट के पालन में बरती जा रही लापरवाही के कारण हादसों का दौर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है।

साल 2021 तो औद्योगिक हादसों के नाम रहा ही अब साल 2022 के शुरुआती माह में ही हादसों का दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में जनवरी माह। के अंतिम सप्ताह में 25 तारीख को जेएसपीएल के यूनिट 4 अर्थात एमएलएसएम यूनिट में एक हादसा हुआ था जिसमें शेड पर चढ़ कर काम करने के दौरान श्रमिक रविन्द्र पी. चौरसिया की दर्दनाक मौत हो गई थी। हादसे की खबर मिलने के बाद औद्योगिक स्वास्थ एवं सुरक्षा विभाग के सहायक संचालक राहुल पटेल ने मौके पर पहुंच कर जांच की थी। मौका निरीक्षण में कंपनी परिसर में सुरक्षा को लेकर लापरवाही बरतना पाया गया है।

ऐसे में विभाग की ओर से कंपनी के अधिभोगी दिनेश कुमार सरावगी व कारखाना प्रबंधक आशीष जैन को कारखाना एक्ट की धारा 7 ए, 2 ए, धारा 41, 73 और 32-1 के तहत नोटिस जारी करते हुए जवाब प्रस्तुत करने को कहा है।

जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई
विभागीय अधिकारी ने बताया कि यूनिट 04 में हुए हादसे के मामले में जेएसपीएल के दिनेश सरावगी व आशीष जैन को नोटिस जारी किया गया है।
कंपनी की ओर से जवाब प्रस्तुत करने के बाद विभाग कानूनी कार्रवाई की जाएगी…

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!