जिला परिक्रमारायगढ़

सरकारी भी है असरकारी… विश्वसनीयता जनता के मन में स्थापित करने की दिशा में एक प्रयास…

शासकीय स्कूलों के परिणाम पर एक समीक्षा…

जिला में सरकारी स्कूलों का भी रहा असर कारी परिणाम

प्रावीण्य सूची में नहीं आये तो क्या ? हम भी कम नहीं..

भोजराम पटेल @
प्रतियोगिता के इस दौर में हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी बोर्ड की परीक्षाओं के परिणाम में प्राप्तांक के प्रतिशत इस हद तक ऊंचाई को छुआ है कि हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा 2020 प्रदेश में टॉप करने वाली छात्रा का प्राप्तांक तो 100% तक पहुंच गया, हायर सेकेंडरी में टॉप करने वाले छात्र का प्रतिशत 97 से अधिक है । संयोग से दोनो मुंगेली जिला के सरकारी स्कूल के विद्यार्थी है। वहीं 95% से ऊपर अंक पाने वाले भी कई विद्यार्थी चंद अंकों के अंतराल से प्राविण्य सूची में स्थान बनाने से चूक गए हैं। लेकिन इसका आशय यह नहीं है कि 80 – 85% से अधिक या कम अंक पाने वाले विद्यार्थियों में किसी प्रकार प्रतिभा की कमी है। कई बार उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन और भाग्य के ऊपर भी दो चार परसेंट अंकों में ऊपर नीचे का परिणाम आ जाता है । इसी प्रकार की स्थिति में हमने कई छात्र-छात्राओं को देखा है जो 85% से अधिक अंक प्राप्त कर अपने संस्था और परिवार को गौरवान्वित किए हैं । हम इन्हीं प्रतिभावान छात्रों का परिचय दे रहे हैं जिन्होंने उच्च अंक प्राप्त कर अपनी विशेष प्रतिभा का परिचय दिया है भले ही ये प्रावीण्य सूची में स्थान से बंचित रह गए हों।

कुसमुरा विद्यालय को इन बेटियों पर है गर्व :

जिला मुख्यालय के समीपस्थ कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल कुसमरा के प्राचार्य भरतलाल पटेल बताते हैं कि उनके विद्यालय में बेहतर परिणाम देने बेटियों का विशेष योगदान है। परीक्षा परिणाम के बारेेेे में अवगत कराते हुए विद्यालय के व्याख्याता श्रीमती भावना शर्मा ने बताया कि कक्षा 12 वीं में अध्ययनरत कुमारी प्रीति पांडेय ने 88.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया, इसी प्रकार कक्षा 10वीं हाई स्कूल की परीक्षा में सर्वाधिक अंक 96.6 अंक प्राप्त कर चांदनी डनसेना चंद अंकों के अंतराल से प्रावीण्य सूची में स्थान से चुकी हैं। कु.रमा पटेल ने 92%, कु.निधि डनसेना ने 89.1% अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया एवं हमारे विद्यालय की बेटियों ने लगभग शत प्रतिशत परिणाम देकर संस्था व अपने परिवार को विशेष उपलब्धि दिलाई है । संस्था के इन प्रतिभा सम्पन्न बेटियों पर पूरे विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए छात्राओं को बधाई के साथ विशेष शुभकामनायें दी है।

महापल्ली की प्रतिभावान बेटियां भी कम नहीं :

रायगढ़ जिला मुख्यालय के पूर्वांचल में स्थित शा. उ. मा. विद्यालय महापल्ली में बोर्ड परीक्षा में 10वी का 85% व 12 वीं का 65% परिणाम रहा। हाई एवं हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा में बेटियों ने अपना परचम लहराया जिसमें कक्षा 10 वीं से कु.अर्चना सा ने 89.83%, कु.आकांक्षा तिग्गा ने 87.3%, करुणा चौहान ने 86.83%, व्यवसायिक पाठ्यक्रम इलेक्ट्रॉनिक एंड हार्डवेयर विषय में पूजा गुप्ता ने 83.66% अंक प्राप्त किया इसी प्रकार 12वी कक्षा में कु.श्वेता भोय ने 85.2%के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। अपने छात्राओं की इस उपलब्धि को बताते हुए विद्यालय की व्याख्याता सीमा मिश्रा कहती हैं हमारे प्राचार्य एम. ए. सिद्दीकी एवं सभी शिक्षकों के विशेष मार्गदर्शन में उक्त परीक्षा परिणाम हमारे छात्राओं ने दिया है जिस पर पूरा विद्यालय गौरवान्वित है।

तारापुर 12 वीं में छात्रा तो 10 वीं में छात्रों ने मारी बाजी :

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तारापुर में हाई स्कूल बोर्ड में 89 प्रतिशत विद्यर्थियों ने सफलता हासिल की वही हायर सेकेण्डरी बोर्ड परीक्षा परिणाम 79 प्रतिशत रहा। यहां कक्षा 12वीं में कु .चंद्रबिंबा पटेल ने सर्वाधिक 87% अंक के साथ कक्षा में प्रथम स्थान , प्रह्लाद चौहान ने 83.25 % से दूसरे स्थान व कु.डालकुमारी पटेल ने 83 प्रतिशत से तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं 10 वीं बोर्ड में छात्रों ने बाजी मारते हुए प्रथम स्थान गणेश राणा 88.7 %, द्वितीय चित्रांशु यादव 88% , एवं तृतीय स्थान पर खीलेश वैष्णव को 87% अंक मिले । सफल विद्यार्थियों को प्राचार्य विद्याचरण प्रसाद कालो ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामना प्रदान की परीक्षा प्रभारी किरण कुमार पटेल एवं सहायक रामेश्वर डनसेना ने बताया कि तारापुर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया है परंतु हमें और अधिक परिश्रम की आवश्यकता है।

निधि और अनुषा ने भी दिलाया अपने माता-पिता को गौरव :

रायगढ़ नगर के बाल विद्या मंदिर में अध्ययनरत कुमारी निधि पटेल 94.5 प्रतिशत अंकों के साथ दसवीं की बोर्ड परीक्षा पास कर अपने व्याख्याता पिता शिवचरण एवं प्रधानपाठक माता अन्नपूर्णा पटेल को गौरव दिलायी हैं वहीं दूरस्थ वनांचल क्षेत्र के विद्यालय कापू धरमजयगढ़ में अध्ययनरत कु.अनुषा प्रधान पिता खीरसागर प्रधान 91 प्रतिशत के उत्कृृष्ट अंको की उपलब्धि से अपने परिवार के साथ संस्था और पूरे वनांचल को गौरव दिलाती है।
इसी प्रकार के बेहतर परिणाम रायगढ़ जिला मुख्यालय के करीबी हायर सेकेंडरी स्कूल पूर्व में लोईंग, कोतरलिया, महापल्ली, रायगढ़ पश्चिमांचल से कुसमुरा, तरकेला, कोतरा, तारापुर, नंदेली, रायगढ़ जिला के दक्षिण में धरमजयगढ़ कापू से लेकर उत्तर में सारंगढ़ के कनकबीरा, दक्षिण पूर्व में बरमकेला विकासखंड के उड़ीसा सीमावर्ती झाल डोंगरीपाली सहित अनेक हाई व हायर सेकेण्डरी स्कूलों के परिणाम ने अपने सरकारी विद्यालयों में अच्छे शैक्षणिक वातावरण की स्थिति का परिचय दिया है जिन्होंने इस भ्रम को तोड़ने में भी सफलता पाई है कि सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का स्तर ठीक नहीं होता। इन सबके बावजूद अभी सरकारी स्कूलों की विश्वसनीयता जनता के मन मे स्थापित करने की दिशा में प्रयास जारी रहे यह हम सबकी सोच होनी चाहिए।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!