छत्तीसगढ़सारंगढ

अलमारी से 08 लाख रूपये चोरी की रिपोर्ट, सारंगढ़ के ग्राम गुडेली की घटना

सारंगढ़ । आज दिनांक 17.02.2021 को ग्राम गुडेली में गल्ला किराना की दुकान चलाने वाले कार्तिकराम पटेल (60 साल) द्वारा उसके घर अंदर अलमारी से लगभग नगदी 8 लाख रूपये दिनांक 17.02.2021 के दरम्यानी रात अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया है । सुबह घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा, एसडीओपी सारंगढ़, थाना सारंगढ़ स्टाफ, डॉग हैंडलर पुलिस डॉग लेकर मौके पर पहुंचे । प्रार्थी कार्तिकराम पटेल बताया कि जमीन बेचकर तथा दुकान से हुई कमाई की रकम लगभग 8 लाख को अपने घर के पूजा रूम के अलमारी के अन्दर तिजोरी में बंद करके रखा था और कमरा को ताला लगाकर रोड किनारे स्थित अपने घर में सो रहा था ।

आज सुबह 6 बजे लगभग इसका बेटा दयाराम फोनकर बताया कि कमरे को कोई बाहर से बंद कर दिया है जाकर देखा तो दोनो बेटो के रूम की कुण्डी लॉक थी , जिसे खोला । पूजा रूम का ताला भी टुटा था, अंदर रखे अलमारी का तिजोरी भी खुला था उसमें 500-500 रूपये की गड्डी का लगभग 8 लाख रूपये को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर भाग गये है । चोरों ने दुकान के गल्ला में रखे चिल्हर रूपये लगभग छ: हजार की भी चोरी किये हैं । जांच में लगी पुलिस टीम द्वारा प्रार्थी तथा उसके परिवारवालों से पूछताछ कर आसपास रहने वालों से पूछताछ किया जा रहा है । घटनास्थ्लम के पास लगे CCTV कैमरों के फुटेज लिये गये है । घटना के संबंध में थाना सारंगढ़ में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 380 भादवि दर्ज किया गया है । संदिग्धों से पूछताछ जारी है ।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!