कोरबाछत्तीसगढ़

जिले में अब तक 6 लाख 57 हजार क्विंटल हुई धान खरीदी…

कोरबा जिले में अब तक 16 हजार 186 किसानों से समर्थन मूल्य पर 127 करोड़ 63 लाख रूपए से अधिक का धान खरीदा जा चुका है। जिले में 55 उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी जारी है। जिले के किसानों से अब तक छह लाख 57 हजार 918 क्विंटल धान सहकारी समितियों ने समर्थन मूल्य पर खरीदी जा चुका है। जिले में अब तक पांच लाख 97 हजार 066 क्विंटल 40 किलो मोटा और 60 हजार 052 क्विंटल 80 किलो सरना और 789 क्विंटल 80 किलो पतला धान खरीदा गया है। जिले में धान खरीदी को लेकर किसानों में अच्छा उत्साह है। नियमित रूप से किसानों के टोकन कटने, धान की तौलाई और भुगतान जैसी सुविधाओं से किसानों में अपनी मेहनत से उगाए धान को समितियों में बेचने का अलग उत्साह है। किसानों को अपना धान बेचने के लिए किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो रही है। इसके साथ ही तेजी से धान उठाव के लिए मिलर्स को डीओ भी जारी किए जा रहे हैं। जिले में अभी तक मिलरों ने कुल खरीदे गए धान में से लगभग साढ़े 54 प्रतिशत धान का उठाव कर लिया गया है। मिलर्स ने खरीदी केन्द्रों से 03 लाख 58 हजार 210 क्विंटल से अधिक धान उठा लिया है। जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि जिले के खरीदी केन्द्रों से 03 लाख 18 हज़ार 740 क्विंटल मोटा और 39 हजार 470 क्विंटल सरना धान का उठाव मिलरों ने कर लिया है। जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि सभी समितियों में धान की शेष मात्रा का लगातार डीओ जारी कर मिलरों को तत्काल गाड़ियां लगवाकर धान उठाव के लिए निर्देशित भी किया जा रहा है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!