
59.45 लाख रुपये के विभिन्न कार्यों का किया भूमिपूजन,लोकार्पण
किसानों, श्रमिकों, महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण से जोड़ रही है हमारी योजनाएं उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल
खरसिया। खरसिया विधानसभा क्षेत्र विधायक प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल खरसिया विकासखंड के आड़पथरा, पामगढ़, छोटे डूमरपाली, बड़े डूमरपाली,चपले जनसंपर्क दौरे पर रहे।

इस दौरान उन्होंने ग्रामीणजनो को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देते हुए 59 लाख 45 हजार रुपये के विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन लोकार्पण किया।

उच्च शिक्षामंत्री उमेश पटेल ने ग्रामों में जनसंपर्क के दौरान ग्रामवासियों को संबोधित करते हुये कहे छत्तीसगढ़ की भुपेश बघेल की कांग्रेस सरकार की योजनाएं ग्रामीण गांवों में निवास करने वाले किसान, भूमिहीन, आदिवासी, महिला, युवा एवं बच्चों के विकास पर केंद्रित है तथा उन्हें आर्थिक सशक्तिकरण से जोड़ रही है। उन्होंने कहा कि किए वायदे के अनुरूप किसानों के हित में कर्ज माफी किया गया। इसके साथ ही फसलों के उचित समर्थन मूल्य मिलने से आज किसानों के हाथ में पैसे बच रहे है, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे है। शासन द्वारा ग्रामीण व आदिवासी अंचलों में निवासरत वनोपज संग्राहक परिवारों के आमदनी के प्रमुख स्रोत को ध्यान में रखते हुए विभिन्न वनोपज को समर्थन मूल्य में खरीदी के दायरे में शामिल कर दामों में वृद्धि की गयी। इसके साथ ही अब भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए योजना शुरू की गई है। जिससे भूमिहीन परिवारों का भी ख्याल रखा जा रहा है। इस दौरान ग्रामवसियों की समस्याओं से वे अवगत हुए तथा जल्द उसका निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

छत्तीसगढ़ में शिक्षा के क्षेत्र में सभी वर्ग को समान अवसर दिलाने के लिए शासन द्वारा आज स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले गये है। अंग्रेजी माध्यम स्कूल में बच्चों को पढ़ाने का पालकों का सपना भी पूरा हो रहा है। इन स्कूलों में पढऩे वाले बच्चों में आत्मविश्वास देखने को मिल रहा है। इस दौरान पामगढ़ के स्कूली बच्चों ने भी उच्च शिक्षामंत्री पटेल से मुलाकात की। उच्च शिक्षामंत्री पटेल ने बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
खरसिया के पामगढ़ क्षेत्र के आधा दर्जनों भाजपाइयों का पार्टी से मोह भंग हो गया। लिहाजा उन्होंने भाजपा को…

लिलाधर राठिया पूर्व सरपंच ने बताया कि खरसिया के पामगढ़ निवासी आधा दर्जन भाजपा पार्टी के कार्यकर्ता खरसिया विधायक प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा को अलविदा कहते हुए कांग्रेस का दामन थाम लिया। मंगलवार को उच्च शिक्षा, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल का जनसम्पर्क कार्यक्रम में आएं थे उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल से प्रभावित होकर भाजपा के आधा दर्जन कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो गए।

मनोज गबेल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण खरसिया ने कहा कि जब भारत अंग्रेजों के चुंगल से मुक्त होकर आजाद हुआ, तभी से इस देश को संवारने एवं विकास के रास्ते पर आगे ले जाने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया है। कांग्रेस पार्टी के सभी सदस्य एवं कार्यकर्ता इन्ही कारणों से देशभक्त कहलाते हैं। कांग्रेस में कई ऐसे लोग आए, जो देश के लिए अपनी कुर्बानी देने से भी पीछे नहीं हटे।
अभय मोहंती सदस्य एआईसीसी ने कहा कि कांग्रेस मात्र एक ऐसी पार्टी है जो देश हित के बारे में सोचती है। कांग्रेस के शासन में कोई भी रेलगाड़ी चलती थी,तो उस पर सिर्फ भारत सरकार लिखा रहता था, लेकिन वर्तमान में केंद्र सरकार देश की सभी सरकारी संस्थाओं को निजी हाथों में बेचने पर तुली है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले कुछ दिनों में अब ट्रेनों पर भारत सरकार के स्थान पर उनके चार दोस्तों के उद्योग कंपनियों का नाम लिखा हुआ मिलेगा।
इन्होंने ली कांग्रेस की सदस्यता-

भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में हीरासाय पटेल,सुमन पटेल, मनोहर पटेल, सुरेश पटेल,गोबिन्द पटेल,परमेश्वर पटेल को उच्च शिक्षा, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल माला पहना कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया गया।




