तेलंगाना : स्थानीय लोगों ने की फर्जी साधू की पिटाई, नाबालिग बच्ची के साथ करता था दुष्कर्म

तेलंगाना के निजामाबाद में एक फर्जी साधू की पिटाई का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने फर्जी साधू की तब पिटाई की, जब लोगों को पता चला कि उसने कथित तौर पर एक नाबालिग बच्ची का यौन शोषण किया है। साधू ने बच्ची की मानसिक स्थिति को ठीक करने का बहाना लेकर यह अपराध किया।
दरअसल, उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक 20 वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म और अत्याचार का मामला सामने आया था, जिसके बाद से पूरे देश में जनता के बीच गुस्से का माहौल है। बच्ची के माता-पिता ही फर्जी साधू के पास अपनी बेटी को ले गए थे क्योंकि साधू ने अपनी जादूई शक्तियों का हवाला देते हुए दावा किया था कि वह उनकी बच्ची को ठीक कर देगा।
स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले तीन महीने से यह फर्जी साधू बच्ची का यौन शोषण कर रहा था। लड़की ने हाल ही में पेट में दर्द होने की शिकायत की, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टर ने बच्ची के गर्भवती होने की जानकारी दी।
स्थानीय लोगों ने बताया कि वो फर्जी साधू बच्ची को ड्रग देता था और एक आइसोलेटे़ड कमरे में ध्यान लगाने के बहाने उसके साथ दुष्कर्म करता था। जैसे ही यह घटना सामने आई, महिला कार्यकर्ता और स्थानीय लोगों ने साधू के घर में जाकर उसके पिटाई कर दी।
साधू अपने घर से भागा और सड़क पर दौड़ने लगा और लोगों ने फर्जी साधू का पीछा किया। फर्जी साधू की हाथ, डंडे और झाड़ू से पिटाई की गई। साधू की पिटाई की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी। हालांकि पुलिस ने फर्जी साधू को गिरफ्तार कर लिया है और बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
फर्जी साधू के खिलाफ धोखाधड़ी और बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की पुलिस जांच कर रही है और फर्जी साधू से पूछताछ करेगी।




