छत्तीसगढ़रायगढ़

रेल्वे ट्रैक किनारे नगर निगम के सफाईकर्मी की लाश मिलने से सनसनी… चक्रधरनगर पुलिस जांच में जुटी…

रायगढ़। रेल्वेट्रैक के किनारे वृद्ध सफाईकर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने का मामला प्रकाश में आया है। आशंका है कि ठिठुरती ठंड से अकड़कर उसकी जान गई है। चक्रधर नगर पुलिस जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह शहर के आईटीआई से कुछ दूर आगे रेल्वेट्रैक के किनारे जमीन पर एक बुजर्ग की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से आसपास क्षेत्र के लोग स्तब्ध रह गए। शव को देखने घटना स्थल पर लोगों की भीड़ लगी तो उसकी शिनाख्त आईटीआई के अम्बेडकर आवास निवासी ललित जाल आत्मज मंगलू राम (60 वर्ष) के रूप में उसके बेटे अंशु जाल ने की। चूंकि, लाश ठंड से अकड़ चुकी थी, इसलिए प्रथम दृष्ट्या आशंका है कि ठिठुरती ठंड से उसकी मौत हुई है।

पुलिस ने जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए जाल परिवार को सौंपते हुए उनका बयान भी दर्ज किया। अंशु ने बताया कि उसका पिता ललित नगर निगम में सफाई कर्मचारी था। गुरूवार रात 9 बजे से ललित ऐसे निकला कि सुबह रेल्वेट्रैक में वह मृत मिला। सफाई कर्मचारी की मौत वास्तव में ठंड के कहर से हुई या कुछ और कारण है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही होगा। फिलहाल, अस्पताल की तहरीर पर चक्रधर नगर पुलिस मर्ग कायम करते हुए विवेचना कर रही है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!