छत्तीसगढ़रायगढ़

महिलाओं के लिए निराशा पूर्ण बजट- रिंकी पांडे

रायगढ़। आम महिलाओं की नजर में ज्वेलरी कपड़े, हीरे ,फोन ,मोबाइल, चार्जर सस्ता होने से उनके घर के बजट पर कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा । वही कर देने वाली महिलाओं को भी टैक्स में कोई राहत नहीं मिली है इसलिए वह मायूस है देश के आम बजट से आधी आबादी महिलाओं को काफी उम्मीदें थी । महंगाई के लगातार बढ़ने से महिलाओं के किचन का बजट गड़बड़ा रहा है । ऐसे में वह उम्मीद कर रही थी कि घर में रोज इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं के दाम कुछ कम होंगे ।

पेट्रोल गैस सिलेंडर व खाद्य वस्तुओं के सस्ता होने से उन्हें कुछ लाभ मिलेगा । लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ । इस बजट को सुनने के बाद हम ग्रहणीया तो खुद को ठगा महसूस कर रही हैं । ग्रहणीया काफी निराश हैं इस बजट को सुनकर । यह बजट ग्रहणयों के लिए मायूसी भरा है घर का बजट बढ़ने से रोका रोका जा सके ऐसा कुछ भी नहीं है ।

महंगाई को लेकर बजट में ऐसे कदम उठाने चाहिए थे, जिनसे मध्यमवर्गीय परिवारों को कुछ राहत मिल सके और महिलाओं के लिए घर का बजट संभालना आसान हो सके महिलाओं के लिए रोजमर्रा की वस्तुओं को लेकर घोषणाएं नहीं की गई ।महिलाओं को आयकर में भी छूट नहीं दी गई जबकि महिलाओं को आयकर में छूट मिलनी चाहिए थी यह बजट निराशा पूर्ण बजट है ।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!