छत्तीसगढ़बिलासपुर

उधर जवान ने खुद को मारी गोली, इधर फंदे पर झूली पत्नी…

बिलासपुर। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पदस्थ सीआरपीएफ के जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वहीं बिलासपुर में उसकी पत्नी ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना पचपेड़ी थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबक, कुकुदर्रीकेरा निवासी चंद्रभूषण जगत 25 वर्ष गढ़चिरौली में सीआरपीएफ 113 बटालियन में आरक्षक के पद पर पदस्थ था। उसकी कुछ महीने पहले ही सरकंडा के लोधिपारा निवासी यामिनी जगत के साथ शादी हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद जवान अपनी छुट्टी खत्म कर वापस गढ़चिरौली डियूटी पर आ गया था। गुरूवार को जवान ने सुबह अपनी पत्नी को फोन लगाया था। इसके बाद बात करते हुए अपनी रायफल से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर बिलासपुर में रह रही उसकी पत्नी ने भी फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के दौरान महिला के सास ससुर खेत गए हुए थे। फिलहाल जवान और उसकी पत्नी ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी जांच की जा रही है। वहीं इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

मृत जवान के शव को लेकर सीआरपीएफ के जवान उसके पैतृक गांव कुकुदर्रीकेरा पहुंचे। यहां पर पति और पत्नी दोनों के शव का अंतिम संस्कार किया गया। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण, सीआरपीएफ के जवान व पुलिस के अधिकारी मौजूद थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!