छत्तीसगढ़रायपुर

मंत्रिमंडलीय उप समिति ने बताया लापरवाही; 06 जिलों के कलेक्टर, विपणन अधिकारियों और उप पंजीयकों को नोटिस


रायपुर-धान खरीदी के प्रबंधन से जुड़े मामलों की बैठक लेती मंत्री मंडलीय उपसमिति।पिछले दिनों हुई बरसात में छह जिलों में 38 हजार मीट्रिक टन धान भीग गया है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद मंत्रिमंडलीय उप समिति ने 6 जिलों के कलेक्टर, मार्कफेड के जिला विपणन अधिकारियों और सहकारी समितियों के उप पंजीयक को नोटिस जारी करने का फैसला किया है। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने इसे लापरवाही का मामला बताया है।मंत्री मंडलीय उप समिति की बैठक में बरसात की वजह से धान के भीगने की रिपोर्ट देखी। अधिकारियों ने बताया, बेमेतरा, कवर्धा, राजनांदगांव, धमतरी, महासमुंद और रायपुर जिलों में कुल 38 हजार मीट्रिक टन धान बारिश से भीगा है। हालांकि अधिकारियों ने इससे नुकसान की बात स्वीकार नहीं की। उनका कहना था धान भीगने के बाद बारदानों को पलटकर सुखाया गया था। धान को सुखाकर इसकी मिलिंग कराई जा सकती है। इस रिपोर्ट को मंत्रियों ने गंभीरता से लिया।मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक में धान खरीदी के साथ धान के भीगने की परिस्थितियों की भी समीक्षा की गई।बैठक की अध्यक्षता कर रहे खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा, धान खरीदी केन्द्रों में धान को बारिश से बचाव के लिए कैप कवर, तालपत्री सहित विभिन्न इंतजाम के लिए पर्याप्त राशि सहकारी समितियों को उपलब्ध कराई गई थी। इसके बाद भी बेमौसम बारिश से धान को भीगने से बचाने में लापरवाही हुई है। उन्होंने कहा, 6 जिलों बेमेतरा, कवर्धा, राजनांदगांव, धमतरी, महासमंुद और रायपुर जिलों के कलेक्टर, जिला विपणन अधिकारियों और उप पंजीयकों को नोटिस जारी करने की अनुशंसा की गई है।मौसम विभाग के अलर्ट के बावजूद भी क्यों नहीं संभले अधिकारीमंत्रियों का कहना था, मौसम विभाग ने बारिश संबंधी अलर्ट पहले से ही जारी कर दिया था। इसके साथ-साथ शासन की ओर से भी धान सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्था के लिए राशि जारी कर दी गई थी। इसके बाद भी धान को भीगने से बचाने के लिए पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं किए गए।धान की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारीमंत्रियों ने कहा, धान खरीदी के साथ-साथ इसकी सुरक्षा की जवाबदेही भी हमारी है। बारिश के पहले एवं बाद में नियमित रूप से भौतिक सत्यापन क्यों नहीं किया गया। सही समय में कैप कवर, तालपत्री तथा अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाती तो धान भीगने जैसी स्थिति भी उत्पन्न नहीं होती। उन्होंने भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न हो इस पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए।खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने 29 दिसम्बर को रायपुर के मंदिर हसौद सहित कई धान खरीदी केंद्रों का दौरा किया था।छह समितियों के प्रबंधक पहले ही निलंबितदिसम्बर की 28 – 29 तारीख को प्रदेश के अधिकांश जिलों में बरसात हुई थी। 29 दिसम्बर को खाद्य मंत्री अमरजीत भगत और रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार अलग-अलग धान खरीदी केंद्रों पर पहुंचे थे। इस दौरान खुले में भीगता हुआ धान नजर आया तो समिति प्रबंधकों पर इसकी गाज गिर गई। उसके बाद रायपुर जिले में 6 समितियों के प्रभारियों को निलंबित कर दिया गया। इसकी जद में दोंदेकला के प्रभारी समिति प्रबंधक किशन लाल सोनवानी, बंगोली के मुकेश वर्मा, मंदिर हसौद के शिव पटेल, जरौद के विश्वजीत विश्वास, नारा के अशोक साहू और सरोरा के परमेश्वर प्रसाद शर्मा आए थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!